खरगोन : शिकार की कोशिश में सूअर के साथ तेंदुआ खेत मे बने कुएं में गिर गया। खेत मालिक के पहुँचने पर गुर्राने की आवाज आने पर खेत मालिक कुँए में तेंदुआ व जंगली सुअर देखकर चौक पड़ा। तत्काल वन विभाग को सूचना दी। जानकारी लगने पर भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई।
दरअसल खरगोन जिले के कसरावद से 2 किलोमीटर दूर नावडातौडी रोड़ पर किसान के खेत में शिकार करने की कोशिश में तेंदुआ, सूअर के साथ दोनों ही एक कुएं में गिर गए।
सुबह जब कुएं से गुर्राने की आवाज आई तो खेत के मालिक को इसका पता चला। इसका पता चलते ही कसरावद और आसपास के ग्रामीण वहां पहुंच गए। यहां तेंदुए और सुअर को एक साथ कुएं में देखकर सभी हैरान हो गए। इसकी जानकारी तुरंत वन विभाग को दी गई। जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घायल सूअर का 3 घंटे में रेस्क्यू कर बाहर निकाला और उसी खेत में छोड़ दिया।
इसके बाद वन विभाग टीम ने पिंजरे का काफी घंटे का इंतजार किया और तेंदुए को भी 5 घंटे के बाद सुरक्षित बाहर निकाला। इधर, मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसके वीडियो बना लिए। माना जा रहा है कि दोनों रात को ही कुएं में गिर गए थे। लोगों की भीड़ के कारण रेस्क्यू करने में वन विभाग की टीम को काफी मशक्कत करना पड़ी।
एनिमल वेलफेयर सोसायटी और फारेस्ट के कर्मचारियों ने पिंजरा डालकर तेंदुए का रेस्क्यू किया। खास बात यह रही की तेंदुए को बिना बेहोश किये रेस्क्यू किया गया। तेंदुए को अब बडवाह के जंगल में छोड़ा जाएगा।
कसरावद के फिल्टर प्लांट के पास सायता गांव की घटना से पूरे क्षेत्र विशेषकर नर्मदा पट्टी में हडकंप मच गया था। बताया जा रहा है की तेंदुआ, जंगली सुअर के शिकार करने के चक्कर में कुंऐ में गिर गया था। वन विभाग की टीम ने पहले सुअर का फिर तेंदुए का सफल रेस्क्यू किया।
कसरावद वन विभाग के रेंजर सचिन सयदे ने बताया की तेदुंआ जंगली सुअर का शिकार करने के दौरान कुंऐ में गिरा था। दोनो का सफल रेस्क्यू किया गया है। सायता से एक किसान ने कुंऐ में तेंदुए के गिरने की सूचना दी थी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणो और एनिमल वेलफेयर सोसायटी मण्डलेश्वर के सहयोग से तेदुंए का सफल रेस्क्यू किया है। लेपड को बडवाह के जंगल में छोडा जायेगा।
मौके पर मौजूद कसरावद एसडीएम अग्रिम कुमार ने सफल रेस्क्यू के लिये वन विभाग सहित एनिमल वेलफेयर सोसायटी मण्डलेश्वर, स्थानीय किसान और ग्रामीणो को बधाई दी। एसडीएम का कहना था की कोई जनहानि नही होना और वन्य प्राणी का सफल रेस्क्यू महत्वपूर्ण बात है। किसान की फसल को जो भी नूकसान हुआ होगा। वन विभाग की रिपोर्ट पर नियमानुसार मुआवजा दिलायेगे। रेस्क्यू के दौरान लोगो की भारी भीड जमा हो गई थी। एसडीएम, वन विभाग के अधिकारी और पुलिस बल की मौजूदगी में सफल रेस्क्यू किया गया है।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित