April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

पानी की तलाश में कुँए में गिरा तेंदुआ, कड़ी मशक्कत से रेस्क्यू कर जंगल मे छोड़ा

खरगोन: खरगोन जिले के बडवाह के मर्दाना गांव में आज पानी की तलाश में पहुंचा जंगली जानवर तेंदुआ कुएं में गिर गया। कुंऐ में तेंदुआ गिरने की सूचना पर आसपास हडकंप मच गया और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी।

ग्रामीणो की सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कडी मशक्कत के बाद तेंदुए का रेस्क्यू किया।

बताया जा रहा है की लंबे समय से मर्दाना के आसपास तेंदुआ जानवरो का शिकार कर रहा था। जिसके चलते ग्रामीण दहशत में थे।

इको वेलफेयर सोसाइटी मंडलेश्वर की सहायता से वन विभाग की टीम ने पिंजरा कुंऐ में डालकर कडी मशक्कत से तेन्दुए का रेस्क्यू किया। वन विभाग की टीम ने तेंदुए का रेस्क्यू कर स्वास्थ्य परीक्षण कर बड़वाह के जंगल में वापस छोड़ दिया।

बड़वाह वन मंडल अधिकारी अनुराग तिवारी ने बताया कि ग्राम मर्दाना के कोटवार अंकित ने सूचना दी की एक तेंदुआ कुंऐ में गिरा हुआ है। चौकीदार की सूचना पर उपवन मंडल अधिकारी माधव सिंह मौर्य के मार्गदर्शन एवं स्थानीय वन परिक्षेत्र अधिकारी धर्मेंद्र सिंह राठौर के नेतृत्व में इको वेलफेयर सोसाइटी मंडलेश्वर द्वारा रेस्क्यू किया। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई दिनों से रात के समय क्षेत्र में भी जगली जानवर की आहत एवं मृत अवस्था में मिल रहे जानवरों के बाद भय व्याप्त था। कुएं में गिरने और वन विभाग द्वारा रेस्क्यू के बाद अब ग्रामीणों की एक चिंता कम हुई।

रेंजर राठौड़ ने बताया की यह करीबन 3 वर्ष की मादा तेंदुआ हैं। जिसे बड़वाह के जंगल में रेस्क्यू कर छोड़ दिया गया हैं।

Share to...