खरगोन: खेत में काम कर रहे किसान पर अचानक तेंदुए ने हंमला कर दिया। तेंदुए के हमले में किसान घायल हो गया। तेंदुए के हमले के बाद किसान संजय चौहान के पिता और किसानों ने लकड़ी मार कर तेंदुए को भगाया। किसानो की सतर्कता से बडा हादसा टल गया। ताबडतोड घायल किसान संजय को सनावद सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। हंमले के दौरान पिता लट्ठ लेकर दौड़े और अपने बेटे की जान बचाई। हालांकि तेंदुए की दहशत और बार-बार हमले से किसान और ग्रामीण भयभीत है। पूरा मामला खरगोन जिले के सनावद थाना क्षेत्र के ग्राम बोधगांव का है।
दरअसल खरगोन जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर सनावद थाना क्षेत्र के बोधगांव में अपने खेत में काम कर रहे किसान संजयसिंह पिता रायसिंह चौहान पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। संजय कुछ समझ पाता जिसके पहले ही तेंदुआ उस पर लपक पड़ा। समीप ही संजय के पिता रायसिंह कपास में बख्खर चला रहे थे। उन्होंने देखा तो तुरंत हाथ में रखा लट्ठ लेकर उसकी तरफ दौड़े और तेंदुए को लकड़ी मारकर भगाया। संजय ने बताया वह कपास के खेत में काम कर रहा था। तभी सामने से तेंदुए ने मेरे सीने पर हमला कर दिया में जोर से चिल्लाया तभी पास में ही काम कर रहे मेरे पिताजी रायसिंह चौहान ने देखा कि किसी जानवर ने हमला कर दिया वो भी चिल्लाते हुए उसकी और दौड़े आसपास के एक-दो किसान भी दौड़ते हुए आये। उन्होंने तेंदुए को लकड़ी से मारकर भगाया। क्षेत्र में तेंदुए के हमले की ये दूसरी घटना है। इससे किसानों में डर का माहौल बना हुआ है।
घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहाँ उसका इलाज जारी है। वही घटना की जानकारी लगते ही वन विभाग के अधिकारी अस्पताल पहुँचे और घायल से जानकारी ली है। वन विभाग तेंदुए को लेकर लोगो को सचेत रहने की अपील की साथ ही तेंदुए की तलाश की जा रही है।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित