Laxmi Bomb : अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म लक्ष्मीबॉम्ब (LaxmiBomb) के नाम को लेकर चल रहे विवाद के बाद फिल्म (Film) के मेकर्स (Maker) ने आखिरकार इस फिल्म (Film) का टाइटल (Title) बदल दिया है। ओटीटी प्लेटफॉर्म (OTT Platform) पर अगले महीने रिलीज होने जा रही इस फिल्म का नाम अब लक्ष्मी (Laxmi) रखा गया है। अक्षय (Akshay) की इस फिल्म (Film) को पिछले कुछ समय में कई विवाद झेलने पड़े हैं।
इस फिल्म को पहले अपने टाइटल लक्ष्मीबॉम्ब (LaxmiBomb) के लिए ट्रोल किया गया था फिर इस फिल्म पर लव जिहाद (Love Jehaad) को प्रमोट करने का आरोप लगा। इसके बाद फिल्म के मेकर्स को श्रीराजपूत कर्णी सेना द्वारा एक लीगल नोटिस (Notice) भेजा गया था। इस नोटिस (Notice) में डिमांड की गई है कि इस फिल्म के टाइटल को बदला जाए।
इस लीगल नोटिस (Notice) के अनुसार फिल्म का टाइटल लक्ष्मी बॉम्ब (LaxmiBomb) मां लक्ष्मी को लेकर काफी अपमानजनक है। इस नोटिस में कहा गया है कि लक्ष्मी का नाम बॉम्ब के साथ जोड़ने से हिंदू धर्म की भावनाएं आहत हुई हैं। वही वरिष्ठ एक्टर मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) ने भी इस फिल्म की आलोचना करते हुए कहा था कि क्या अल्लाह या जीसस के नाम को किसी फिल्म के टाइटल के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है?
ये फिल्म साल 2011 में आई तमिल फिल्म (Tamil Film) कंचना का रीमेक है। इस फिल्म का टाइटल बदले जाने पर डायरेक्टर राघव लॉरेंस ने कहा था कि. तमिल फिल्म का टाइटल फिल्म के लीड कैरेक्टर कंचना पर रखा गया था। कंचना का मतलब सोना होता है जिसका सीधा कनेक्शन मां लक्ष्मी से रहा है।
उन्होंने बताया कि हम पहले उसी नाम के साथ जाना चाहते थे फिर हमें लगा कि कुछ ऐसा नाम होना चाहिए जिससे हिंदी पट्टी के दर्शक खुद को कनेक्ट कर सके। इसके आगे बॉम्ब इस लिए लगाया गया क्योंकि ये शब्द फिल्म के पावरफुल ट्रांसजेंडर कैरेक्टर से मेल खाता है। गौरतलब है कि इस फिल्म में अक्षय ने पहली बार एक किन्नर का रोल निभाया है।

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त