October 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

Ladganj Police Station Action: जबलपुर में दर्दनाक झूला हादसा, सीएसपी अखिलेश गौर के निर्देश पर मेला बंद, जांच शुरू

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर स्थित शहीद स्मारक में आयोजित मेले में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। मेले में आए नए किस्म के ‘ड्रम वाले झूले’ के अचानक चलते समय का गेट खुल जाने से उसमें सवार दो लोग तेज रफ्तार में बाहर आकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे में 30 वर्षीय युवक और एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार झूला बहुत तेजी से घूम रहा था और उसी दौरान अचानक लॉक टूटने से यह भयानक दुर्घटना हुई।

🚨 लाडगंज पुलिस ने मेला कराया खाली और सील किया क्षेत्र: रील बनाने के दौरान हादसे का दावा, जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही लाडगंज थाना पुलिस और सीएसपी अखिलेश गौर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मेले में मौजूद करीब 500 लोगों को बाहर निकालकर पूरे मेला क्षेत्र को सील कर दिया है और झूले का संचालन बंद करा दिया है। मेला प्रबंधक एस.के. निगम का कहना है कि झूला झूलते समय लड़का-लड़की रील बना रहे थे, जिसके कारण यह हादसा हुआ। हालांकि, सीएसपी अखिलेश गौर ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा मानकों और घटना की बारीकी से जांच की जा रही है तथा जांच में दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share to...