केरल: देश के उत्तरी केरल में स्थित कोझिकोड को रविवार को यूनेस्को ने आधिकारिक तौर पर भारत का पहला ‘साहित्य शहर’ घोषित कर दिया। अक्टूबर 2023 में कोझिकोड को ‘यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज़ नेटवर्क (यूसीसीएन)’ की ‘साहित्य’ श्रेणी में स्थान मिला था।
राज्य के स्थानीय स्वशासन विभाग (एलएसजीडी) मंत्री एमबी राजेश ने एक आधिकारिक कार्यक्रम में कोझिकोड की उपलब्धि की घोषणा की, जिसके तहत उसे यूसीसीएन की ‘साहित्य’ श्रेणी में स्थान मिला है।
मंत्री एमबी राजेश ने कहा कि कोझिकोड नगर निगम के कुशल कामकाज ने कोलकाता जैसे समृद्ध सांस्कृतिक इतिहास वाले शहरों को पछाड़कर यूनेस्को से ‘साहित्य का शहर’ की उपाधि हासिल कर ली हैं। बता दें कि कोझिकोड के अलावा ग्वालियर भी उन 55 नए शहरों में से हैं जो यूसीसीएन में शामिल हुए हैं। इसमें मध्य प्रदेश के ग्वालियर ने संगीत तो वहीं कोझिकोड ने साहित्य की श्रेणी में अपनी जगह बनाई है।
दरअसल कोझिकोड में 500 से ज्यादा लाइब्रेरी हैं। यह कई दशकों से प्रसिद्ध मलयालम लेखक एमटी वासुदेवन नायर की साहित्यिक गतिविधियों का सेंटर रहा है। दुनिया के जिन अन्य शहरों को यूनेस्को से टैग प्राप्त हुआ है, उनमें शिल्प और लोक कला श्रेणी में बुखारा, मीडिया आर्ट्स श्रेणी में कैसाब्लांका, डिजाइन श्रेणी में चोंग्किंग, फिल्म श्रेणी में काठमांडू शामिल हैं।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित