गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ हैं। महाराष्ट्र के एनसीपी के दिग्गज नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में फिर एक बार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम सुर्खियों में है। करणी सेना प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या में भी लॉरेंस बिश्नोई का नाम आया था। इसी बीच करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने बताया कि जो पुलिस कर्मचारी लॉरेंस बिश्नोई का एनकाउंटर करेगा, उसको करनी सेना के द्वारा 1 करोड़ 11 लाख 11 हजार 111 रुपये का इनाम दिया जाएगा।
शेखावत ने कहा कि भारत को भयभीत नहीं, भयमुक्त भारतवर्ष की आवश्यकता है। जिस वजह से ऐसे लोगों का एनकाउंटर करना ही चाहिए। उन्होंने यह भी बताया की एनकाउंटर करने वाले पुलिस कर्मचारी के परिवार की सुरक्षा एवं संपूर्ण व्यवस्थाओं का दायित्व भी करनी सेना का ही रहेगा।
राज शेखावत ने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी किया है जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्होंने कहा है कि लॉरेंस बिश्नोई को एनकाउंटर करने वाले (मारने वाले) किसी भी पुलिस अधिकारी को 1,11,11,111 रुपये का इनाम देंगे। इस वीडियो में वो आगे कहते हैं कि जो भी पुलिसकर्मी लॉरेंस बिश्नोई का एनकाउंटर करेगा, उसके यह इनाम की राशि दी जाएगी। लॉरेंस बिश्नोई को देश के लिए खतरा बताते हुए राज शेखावत ने गुजरात की बीजेपी सरकार पर भी हमला बोला है।
इस वीडियो को पोस्ट कर कैप्शन में उन्होंने लिखा है, ”लॉरेंस बिस्नोई का एनकाउंटर करने वाले पुलिस कर्मी को 1,11,11,111/- रुपए (एक करोड़ ग्यारा लाख ग्यारा हज़ार ग्यारा सौ ग्यारा) पुरस्कार की घोषणा। हमारे अनमोल रत्न एवं धरोहर अमर शहीद सुखदेव सिंह गोगामेड़ी जी के हत्यारे लॉरेंस बिश्नोई का एनकाउंटर करने वाले पुलिसकर्मी को क्षत्रिय करणी सेना 1,11,11,111/- रुपए (एक करोड़ ग्यारा लाख ग्यारा हज़ार ग्यारा सौ ग्यारा) प्रदान कर पुरस्कृत करेगी व उस बहादुर पुलिसकर्मी के परिवार की सुरक्षा एवं संपूर्ण व्यवस्थाओं का दायित्व भी हमारा ही रहेगा। जय माँ करणी।”
विदित हो की पीछे साल करणी सेना के प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की 5 दिसंबर 2023 को कुछ अज्ञात हमालवरों ने गोली मार दी थी। इसके बाद शूटर्स मौके से फरार हो गए थे। गोगामेड़ी की हत्या के कुछ घंटों बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इसकी जिम्मेदारी ली थी। इस हत्याकांड के मामले में इस साल 5 जून को विशेष अदालत में आरोप पत्र पेश कया था, जिसमें रोहित गोदारा को मास्टरमाइंड बताया गया था। इसके अलावा गोल्डी बरार और वीरेंद्र चारण समेत अन्य पर हत्या की साजिश रचने का आरोप है। ये सभी बिश्नोई गैंग से जुड़े हैं।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित