April 17, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

ज्योतिरादित्य सिंधिया की माँ माधवी राजे सिंधिया का दिल्ली एम्स में निधन, कई दिनों से बीमार थी राजमाता सिंधिया

नईदिल्ली: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का आज बुधवार सुबह एम्स में निधन हो गया। उन्होंने सुबह 9.28 बजे अंतिम सांस ली। सिंधिया परिवार की राजमाता बीते कुछ दिनों से दिल्ली AIIMS में वेंटिलेटर पर थीं।

माधवी राजे का पिछले तीन महीने से दिल्ली के प्रमुख अस्पताल में इलाज चल रहा था और वह निमोनिया के साथ-साथ सेप्सिस से भी पीड़ित थीं। पिछले दिनों तीसरे चरण के मतदान (गुना लोकसभा) से ठीक पहले ही ज्यादा तबीयत बिगड़ने की वजह से सिंधिया परिवार की राजमाता को दिल्ली एम्स में भर्ती किया गया था।

दिल्ली में निधन के बाद माधवी राजे के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए मध्य प्रदेश के ग्वालियर लाया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की माता के निधन से राज परिवार सहित ग्वालियर क्षेत्र में शोक की लहर हैं। कई राजनेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त कर श्रध्दांजलि अर्पित की हैं।

Share to...