April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

मध्यप्रदेश और आंध्रप्रदेश के संयुक्त क्राफ्ट बाजार का हुआ शुभारंभ, 25 जून तक चलेगा क्राफ्ट बाजार

भोपाल: कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग मध्यप्रदेश शासन और वस्त्र मंत्रालय आंध्रप्रदेश द्वारा भोपाल में गोहर महल में “क्राफ्ट बाजार” का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार 16 से 25 जून तक चलने वाले “क्राफ्ट बाजार” का शुभारंभ आज कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव और आंध्र प्रदेश की प्रमुख सचिव के. सुनीता ने किया।

आयुक्त सह प्रबंध संचालक संत रविदास म.प्र. हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम सूफीया वली फारूकी ने बताया कि 25 जून तक हो रहे “क्राफ्ट बाजार” में मध्यप्रदेश तथा आंध्रप्रदेश के शिल्पियों द्वारा उत्पादित सामग्री विक्रय के लिये उपलब्ध है।

आयुक्त हस्तशिल्प फारूकी ने बताया की मध्यप्रदेश और आंध्रप्रदेश के बीच सहमति के आधार पर प्रदेशवासियों को आन्ध्र प्रदेश का शिल्प उपलब्ध कराने के लिये आन्ध्र प्रदेश के लेपाक्षी एम्पोरियम की वस्तुओं को मृगनयनी शो-रूम में प्रदर्शित किया जाएगा। यह विक्रय के लिए भी उपलब्ध रहेगा।

Share to...