JEE MAIN 2021 : वैश्विक महामारी कोविड 19 (Covid19) की दूसरी लहर से देशभर में बिगड़ते हालात को देखते हुए जेईई मेन 2021 (JEE MAIN 2021) के तहत मई सत्र की परीक्षा स्थगित कर दी गई है। इस संबंध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने एक ट्वीट के माध्यम से यह जानकारी दी। इससे पहले खबर थी कि इस परीक्षा को स्थगित करने की तैयारी चल रही है। अप्रैल में आयोजित होने वाली परीक्षा भी स्थगित हो चुकी है। अगले हफ्ते तक 24 मई से 28 मई तक आयोजित होने वाली इस परीक्षा को स्थगित करने की अधिसूचना जारी होने की उम्मीद जताई गई थी।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार देशभर में कोरोना से हालात बेहद खराब हैं। छात्र और अभिभावक संक्रमण से जुझ रहे हैं। ऐसे में परीक्षा आयोजित करवाने के हालात नहीं है। छात्रों की सुरक्षा के लिए परीक्षा के स्थगित करने का फैसला लिया गया है। जब भी कोरोना संक्रमण के हालात ठीक होंगे तो परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया जाएगा। छात्रों को तैयारी का पूरा समय मिलेगा। जल्द ही छात्रों को इस संबंध में अधिसूचना जारी करके अपडेट कर दिया जाएगा। इससे पहले जेईई मेन 2021 के तहत फरवरी और मार्च सत्र की परीक्षा आयोजित हो चुकी है। फरवरी सत्र में 620978 छात्र और मार्च सत्र में 556248 छात्रो ने परीक्षा दी थी।

More Stories
Rakesh Agarwal IAS Murder: गैस सिलेंडर खोलकर आग लगाने की थी कोशिश, प्लेसमेंट एजेंसी के वेरिफिकेशन पर उठे सवाल
Dewas Police Action: बागली में टावर पर चढ़े युवक को उतारने की कोशिश जारी, कुछ दिन पहले भी हुई थी ऐसी घटना
Amit Shah Bhopal Visit Traffic Advisory: केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे के चलते शहर में रूट डायवर्ट, जानें ट्रैफिक प्लान