नईदिल्ली: इंदौर की बहू निकिता कुशवाह ने मिसेज यूनिवर्स 2024 प्रतियोगिता में फर्स्ट रनर-अप का खिताब हासिल कर देश का मान बढ़ाया है। पेशे से कार्डियक और रेस्पिरेटरी फिजियोथेरेपिस्ट निकिता की यह जीत उनके कठिन परिश्रम और समर्पण का परिणाम है।
उन्होंने दक्षिण कोरिया के इंचियोन में आयोजित 47वें मिसेज यूनिवर्स प्रतियोगिता में उत्तर एशिया का प्रतिनिधित्व किया, जिसमें 100 से अधिक देशों की प्रतियोगियों ने भाग लिया था।
निकिता ने अपने राष्ट्रीय कॉस्ट्यूम राउंड में अयोध्या के राम मंदिर थीम पर आधारित ड्रेस पहनकर सबको प्रभावित किया। इस मंच पर उनकी बुद्धिमत्ता, समाज सेवा के प्रति समर्पण और सुंदरता का परिचय मिला। मीडिया से बातचीत में निकिता ने अपने परिवार, दोस्तों और शुभचिंतकों का धन्यवाद किया और कहा कि उनकी यह जीत उन सभी महिलाओं के लिए है जो सपने देखने की हिम्मत रखती हैं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि महिलाओं को उनके जुनून को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करेगी।
प्रतियोगिता में मिसेज यूनिवर्स का खिताब बेलारूस की नतालिया डोरोशको को मिला, लेकिन निकिता की फर्स्ट रनर-अप की उपलब्धि भी विशेष रही। निकिता की यह उपलब्धि वैश्विक मंच पर भारतीय महिलाओं की असीम प्रतिभा को दर्शाती है और उनके समाज सेवा कार्यों ने जजों और दर्शकों को खासा प्रभावित किया।

More Stories
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पूजन अर्चन कर आरती की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा” के अंतर्गत नए सेक्टर भोपाल-चंदेरी-ओरछा हेलीकॉप्टर यात्रा का किया शुभारंभ
यात्री सुरक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जारी किए अहम निर्देश, 60 दिन में हाइवे किनारे के अवैध ढाबे हटाएं’