इंदौर। एमडी ड्रग्स की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार प्रॉपर्टी ब्रोकर अक्षय गुप्ता ने पुलिस पूछताछ में कई बड़े खुलासे किए हैं। आरोपी ने मुंबई और गोवा के बड़े तस्करों के साथ अपने नेटवर्क का खुलासा किया है। अक्षय पार्सल के माध्यम से ड्रग्स मंगवाकर सीधे खरीदारों तक पहुँचाता था। जांच में पता चला है कि खरीदारों में शहर के कई सभ्रांत और रईस परिवारों के युवा शामिल हैं, जो कोडवर्ड का उपयोग करके ड्रग्स खरीदते थे।
🕵️ क्या है अक्षय का नेटवर्क?
विजय नगर पुलिस ने तीन दिन पूर्व एमआईजी निवासी प्रॉपर्टी ब्रोकर अक्षय गुप्ता को गिरफ्तार किया था। आरोपी पिछले डेढ़ साल से ड्रग्स के काले धंधे में संलिप्त था। पुलिस द्वारा मोबाइल कॉल डिटेल्स और बैंक ट्रांजेक्शन खंगालने पर आकृषित मदान, मैक्सी, सिद्धार्थ सभरवाल और चौपड़ा जैसे नाम सामने आए हैं। ये सभी युवक पब और बार में पार्टी करने के शौकीन हैं। पुलिस अब इन सभी को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुला रही है। आरोपी ने मैक्सी के माध्यम से गुजरात की एक कार खरीदने की बात भी स्वीकार की है।
🚚 द्वारकापुरी पुलिस की कार्रवाई: पार्सल के बीच छुपाकर लाई जा रही थी शराब
एक अन्य बड़ी कार्रवाई में द्वारकापुरी पुलिस ने शराब तस्करी के नेटवर्क को पकड़ा है। फूटी कोठी ब्रिज की ओर से चंदन नगर की तरफ जा रहे एक मिनी ट्रक (GJ-38-TA-7672) को रोककर तलाशी ली गई। ट्रक में पार्सलों के बीच बड़ी चतुराई से छुपाकर रखी गई 12 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज निवासी चालक इरफान को गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस इस पूरे तस्करी नेटवर्क की जड़ तक पहुँचने के लिए जांच कर रही है।

More Stories
Chhuhia Ghati Encounter Update: जंगी ऐप के जरिए रची गई थी साजिश, 37 से अधिक पुलिसकर्मी आरोपियों की तलाश में जुटे
Khandwa Jail News: बच्चों से गले मिलकर भावुक हुए जेल में बंद पिता, किसी ने पीठ पर की सवारी तो किसी ने दिखाया गरबा
Narmadapuram Artist News: किसान योगेंद्र पाल सिंह सोलंकी ने अनाजों से बनाई एशियन गेम्स मेडलिस्ट हर्षिता तोमर की तस्वीर