इंदौर: इंदौर में सड़क किनारे खड़े कारों से भरे कंटेनर में भीषण आग लगने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल टाटा मोटर्स की नई कार कंटेनर से शोरूम ले जाई जा रही थी। तभी अचानक कंटेनर के हाई-टेंशन लाइन के नीचे से गुजरने के दौरान ट्रक के अंदर रखी कारों ने आग पकड़ ली। फिलहाल आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।
🛣️ कनाड़िया थाना क्षेत्र में बायपास स्थित होटल के सामने की घटना
शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे यह घटना इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में बायपास स्थित प्रेसिडेंट होटल के सामने हुई, जहां सड़क की सर्विस लेन पर खड़े कंटेनर में अचानक भीषण आग लग गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कंटेनर चालक हरियाणा से टाटा मोटर्स की कारें लेकर इंदौर आ रहा था। इसी दौरान बायपास पर होटल प्रेसिडेंट के सामने कंटेनर हाई-टेंशन लाइन की चपेट में आ गया।
🚗 कंटेनर में बची तीनों कारें जलकर खाक; दमकल ने संभाला मोर्चा
वाहन चालक के मुताबिक कंटेनर में टाटा मोटर्स की कुल आठ कारें रखी हुई थीं। 5 कारों की डिलीवरी पहले ही हो चुकी थी, कंटेनर में तीन कारें बची हुई थीं, जिनकी डिलीवरी देनी थी। लेकिन इसके पहले ही आग की चपेट में आने से तीनों कारें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। घटना की सूचना मिलने पर कनाड़िया पुलिस मौके पर पहुंची। इसी दौरान वहां फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंची, जिन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया।
⚡ कंटेनर में इलेक्ट्रिक कार रखे होने से जताई जा रही आग पकड़ने की आशंका
काफी मशक्कत के बाद ट्रक कंटेनर की आग पर काबू पाया जा सका। घटना में कंटेनर का केबिन और पूरी ट्रक की बॉडी भी जल गई है। कनाड़िया थाना प्रभारी तिलक करोले ने कहा कि पुलिस हादसे की जांच कर रही है कि आखिरकार आग कैसे लगी? स्थानीय लोगों के मुताबिक कार से लोडेड कंटेनर की हाइट ज्यादा थी और वह हाई-टेंशन लाइन के नीचे खड़ा था। संभवतः कंटेनर में इलेक्ट्रिक कार थी, जिसके कारण आग पकड़ने की आशंका जताई जा रही है। दरअसल यह पहला मौका है जब ब्रांडेड नई कारों में लोडिंग ट्रक के अंदर ही खड़े-खड़े आग लगी है। पूरे मामले की जांच की जाएगी।

More Stories
Police Station Protest Updates: शहर व कानून व्यवस्था अपडेट: मारपीट के बाद थाने पहुंचे घराती-बराती, दूल्हे के परिजनों ने दिया धरना
Dinesh Rawat Postmortem Updates: तबीयत बिगड़ने की रची थी झूठी कहानी, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने खोला हत्या का राज
Bhopal NLIU 70 Percent Updates: 18 नवंबर को जारी हुआ था डिटेंशन नोटिस, समय पर सूचना न मिलने पर उठे सवाल