April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

शादी के 5 साल बाद पति ने कहा तुम्हारी सूरत पसंद नहीं

Indore : मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के पिवड़ाय क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के पांच साल बाद पति ने पत्नी से कहा कि मुझे तुम्हारी सूरत पसंद नहीं है। इसलिए जब दहेज में बाइक और 2 लाख रुपए लाओगी, तभी घर में रहने दूंगा। इसके बाद पति ने उसे भगा दिया। पुलिस का कहना है कि मामला दहेज़ प्रताड़ना का है और जांच की जा रही है।

आरती नाम की एक महिला ने महिला पुलिस थाने में अपने पति दिनेश, सास देवा बाई, जेठ रवि और जेठानी मीना के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। शिकायत में आरती ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 2015 में दिनेश से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद जेठ-जेठानी, सास और पति दहेज की मांग और मार-पीट करने लगे।

उस पर दबाव बनाने लगे कि अपने घरवालों से कहो कि मुझे बाइक और 2 लाख रुपए चाहिए। आपसी झगड़े में पति ने अपनी पत्नी से यहाँ तक कह दिया कि मुझे तुम्हारी सूरत पसंद नहीं है। जब दहेज लाओगी, तभी घर में रखूंगा। इस पर पत्नी ने मना किया तो उसे जबरदस्ती मायके में छोड़ दिया। फिर वह करीब एक साल तक वह मायके में रही।

Share to...