भारतीय महिला मुक्केबाज मंजू रानी ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। अफगानिस्तान की सादिया ब्रोमांद को फाइनल में 3-0 से हराकर रविवार को बोस्निया एवं हर्जेगोविना के साराजीवो में चल रहे 21वें मुस्तफा हाजरुलाहोविक स्मृति टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता। भारत ने प्रतियोगिता का अंत नौ स्वर्ण और एक रजत पदक के साथ किया।
मंजू को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए टूर्नामेंट की ‘सर्वश्रेष्ठ महिला मुक्केबाज’ चुना गया।
पुरुष 51 किग्रा वर्ग के फाइनल में बरुन ¨सह शागोलशेम ने पोलैंड के जाकुब स्लोमिंस्क को 3-0 से हराया जबकि पुरुष 57 किगा वर्ग में आकाश कुमार को कड़ी चुनौती पेश करने के बावजूद स्वीडन के हादी होडरस के विरुद्ध 1-2 से शिकस्त झेलनी पड़ी।
पुरुष 63 किग्रा वर्ग में मनीष कौशिक ने एकतरफा मुकाबले में फलस्तीन के मोहम्मद सऊद को 3-0 से हराया। भारत का दबदबा पुरुष 92 किग्रा वर्ग में भी जारी रहा जहां नवीन कुमार ने कड़े मुकाबले में पोलैंड के मातेयुज बेरेजनिकी को 2-1 से हराया। ज्योति, शशि, जिज्ञासा, विनाक्षी और सतीश कुमार को भी विजेता घोषित किया गया क्योंकि उनके प्रतिद्वंद्वी फाइनल में नहीं उतरे।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित