April 17, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

भारत ने T20 वर्ल्डकप फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक मुक़ाबले में 7 रनों से हराकर जीता वर्ल्डकप, देशभर में जश्न का माहौल

बारबाडोस : T20 वर्ल्डकप के फाइनल मैच में रोमांचक मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर इतिहास रच दिया। जिसके बाद देशभर में जश्न का माहौल है। भारत की जीत के बाद छोटे गांवों से लेकर बड़े और मेट्रो शहरों में दीवाली से माहौल नजर आ रहा है। देशभर में लोग सड़कों पर निकल कर जश्न मना रहे हैं।

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया है। इस टीम ने इतिहास में चौथी बार कोई वर्ल्ड कप (वनडे, टी20) खिताब जीता है। भारतीय टीम ने शनिवार को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 7 रनों से शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही 140 करोड़ भारतीयों को जश्न मनाने का सुनहरा मौका दिया।

भारतीय टीम के वर्ल्डकप जितने पर देशवासियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। जगह जगह लोगो ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के जयकारे लगाते हुए जमकर आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया। जगह जगह विजयी रैलियां निकाली गई। लोग एक दूसरे को बधाई देते नजर आए।

बता दें कि भारतीय टीम ने 2 बार वनडे वर्ल्ड कप (1983, 2011) खिताब जीता है, जबकि दो बार ही टी20 वर्ल्ड कप (2007, 2024) खिताब जीत लिया है। टीम ने पिछला वर्ल्ड कप (वनडे में) 2011 में जीता था। अब 13 साल बाद कोई वर्ल्ड कप (टी20 में) खिताब जीता है।

फाइनल में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने 7 विकेट गंवाकर 176 रन बनाए। एक समय भारतीय टीम ने 34 रनों पर 3 विकेट गवाए थे, तब विराट कोहली ने मोर्चा संभाला और 5वें नंबर पर बैटिंग करने आए अक्षर पटेल के साथ 72 रनों की पार्टनरशिप की। इसके बाद कोहली ने 48 गेंदों पर फिफ्टी जमाई। यह इस वर्ल्ड कप में उनकी पहली फिफ्टी रही। कोहली ने 59 गेंदों पर कुल 76 रन बनाए जबकि अक्षर 31 गेंदों पर 47 रन बनाकर आउट हुए, आखिर में शिवम दुबे ने 16 गेंदों पर 27 रन बनाए। दूसरी ओर अफ्रीका के लिए स्पिनर केशव महाराज और पेरार एनरिक नॉर्किया ने 2-2 विकेट झटके। जानसेन और कगिसो रबाडा ने 1-1 विकेट लिया।

भारतीय टीम ने 177 रनों का टारगेट दिया था। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 8 विकेट पर 169 रन ही बना सकी और खिताब गंवा दिया। मैच में अफ्रीका ने 12 रनों पर 2 विकेट गंवा दिए थे। इसको बाद क्विंटन डिकॉक और ट्रिस्टन स्टब्स ने 38 गेंदों पर 58 रनों की पार्टनरशिप कर टीम को संभाला। फिर स्टब्स 31 रन बनाकर आउट हुए। डिकॉक ने हेनरिक क्लासेन के साथ मिलकर 36 रन जोड़े, जब स्पिनर्स के खिलाफ डिकॉक
और क्लासेन ने पैर जमाए तो रोहित ने तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को लगाया। ऐसे में डिकॉक उनके जाल में फंसे और विकेट देकर चलते बने। यहां डिकॉक 39 रन बनाकर चलते बने। आखिर में जब क्लासेन ने बल्ला चलाया तो लगा कि मैच हाथ से निकल गया। भारत के कप्तान रोहित ने चाल चली और हार्दिक पंड्या को गेंदबाजी पर लाए। पहले क्लासेन को शिकार बनाया। क्लासेन 27 गेंदों पर 52 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद पूरी अफ्रीकी टीम खड़ा गई और भारत चैम्पियन बनने से नहीं चुका। भारतीय टीम के लिए तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हार्दिक ने 20 रन देकर सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके जबकि पेसर अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह को 2-2 सफलताएं मिली। स्पिनर अक्षर पटेल ने 1 विकेट लिया। आखिरी ओवर में 16 रन चाहिए थे, लेकिन पंड्या ने 2 विकेट लेकर 8 रन दिए और मैच जीत लिया।

Share to...