भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अगले एक साल यानी 2023-24 के लिए घरेलू सीरीज का शेड्यूल जारी किया हैं। इसी दौरान भारतीय टीम को अपने घर में अक्टूबर-नवंबर में वनडे वर्ल्ड कप भी खेलना है। मगर उससे ठीक पहले घरेलू मैदान पर भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और टी20 मैचों की सीरीज भी खेलेगी।
बीसीसीआई ने पूरे सीजन के साथ इस सीरीज का शेड्यूल भी जारी कर दिया है।
बीसीसीआई ने मोहाली के साथ-साथ इंदौर और राजकोट को भी ऑस्ट्रेलियाई सीरीज के वनडे मैचों की मेजबानी दी है। कंगारू टीम के खिलाफ पहला वनडे मैच 22 सितंबर को होगा, जिसकी मेजबानी मोहाली को मिली है।
दूसरा वनडे मैच 24 सितंबर को इंदौर में होगा जबकि सीरीज का आखिरी वनडे मुकाबला 27 सितंबर को राजकोट में खेला जाएगा। इसके बाद भारतीय टीम सीधे वर्ल्ड कप खेलने उतरेगी। जहां टीम का पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से चेन्नई के मैदान पर होगा। वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा।
वर्ल्ड कप के बाद कंगारू टीम भारत में ही रुकेगी। यहां उसे भारतीय टीम के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी होगी। इसका पहला मैच 23 नवंबर को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा टी20 मैच 26 नवंबर को तिरुवनन्तपुरम में खेला जाएगा।
यह रहेगा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज का शेड्यूल
पहला वनडे – 22 सितंबर – मोहाली
दूसरा वनडे – 24 सितंबर – इंदौर
तीसरा वनडे – 27 सितंबर – राजकोट
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज
पहला टी20 – 23 नवंबर – विशाखापट्टनम
दूसरा टी20 – 26 नवंबर – तिरुवनन्तपुरम
तीसरा टी20 – 28 नवंबर – गुवाहाटी
चौथा टी20 – 01 दिसंबर – नागपुर
पांचवां टी20 – 03 दिसंबर – हैदराबाद

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित