भारत ने एशियन गेम्स 2023 में इतिहास रच दिया है। भारत ने घुड़सवारी (Equestrian) में 41 साल बाद गोल्ड मेडल जीता है। एशियन गेम्स में भारत का यह तीसरा गोल्ड मेडल है।
भारतीय टीम के नाम अब तक 14 मेडल जीत चुके हैं। भारत ने घुड़सवारी (Equestrian) के 41 साल के इतिहास में एशियन गेम्स में पहली बार गोल्ड जीता है। भारत ने चीन को पीछे छोड़कर खिताब पर कब्जा किया। भारत के लिए अनुष अग्रवाला, सुदीप्ति हजेला, ह्रदय विपुल चेड़ा और दिव्यकीर्ति सिंह ने टीम घुड़सवारी के ड्रेसाज इवेंट में गोल्ड मेडल हासिल किया है। भारत ने घुड़सवारी में पिछला स्वर्ण पदक नई दिल्ली में 1982 में हुए एशियाई खेलों में जीता था।
चीन को सिल्वर मेडल, थाइलैंड ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।
भारतीय जोड़ी ने 209.205 अंक हासिल किए। दीव्यकीर्ति को 68.176, हृदय को 69.941 और अनुश को 71.088 पॉइंट्स मिले। भारतीय टीम चीन से 4.5 पॉइंट्स आगे रही। चीन को कुल 204.882 पॉइंट्स मिले। हॉन्ग कॉन्ग को 204.852 पॉइंट्स मिले। चीन की टीम ने सिल्वर मेडल और थाइलैंड की टीम ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया।
घुड़सवारी टीम में शामिल ह्रदय विपुल चेड़ा मुंबई, अनुष अग्रवाला कोलकाता, सुदीप्ति हजेला इंदौर और दिव्यकीर्ति सिंह जयपुर के रहने वाले हैं।
एशियन गेम्स में यह भारत का तीसरा गोल्ड है। इससे पहले शूटिंग और महिला क्रिकेट टीम ने गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया है। भारत के नाम अब तक 14 मेडल हो चुके है।
भारतीय खिलाड़ियों से और गोल्ड मेडल जितने की उम्मीद खेलप्रेमी लगाए रखे हैं। घुड़सवारी में गोल्ड जितने में खेलप्रेमियों में हर्ष की लहर हैं और सभी एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित