November 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

कोवैक्सीन के ट्रायल पर कोई न उठाए सवाल बोले भारत बायोटेक के एमडी

India : भारत में 2 वैक्सीन (Vaccine) को मंजूरी मिलने के बाद इस पर सियासत जोरों पर है। इस बीच भारत बायोटेक (India Biotech) के एमडी कृष्णा एला का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने वैक्सीन का राजनीतिकरण किया जा रहा है। मैं यह स्पष्ट रूप से बताना चाहता हूं कि मेरे परिवार का कोई भी सदस्य किसी भी राजनीतिक दल से नहीं जुड़ा है। इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।

एमडी कृष्णा एला का कहना है कि हम सिर्फ भारत में क्लिनिकल ट्रायल नहीं कर रहे हैं। हमने ब्रिटेन सहित 12 से अधिक देशों में क्लिनिकल ट्रायल किए हैं। हम पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश और अन्य देशों में भी क्लिनिकल ट्रायल कर रहे हैं। गौरतलब है कि भारत बायोटेक की कोवैक्सिन को ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने इमरजेंसी यूज की मंजूरी दे दी है। इस पर विपक्ष ने आरोप लगाया है कि ये मंजूरी हड़बड़ी में दी गई है।

कृष्ण एला ने आलोचकों पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन 2019 द्वारा निर्धारित शर्तों के आधार पर मंजूरी दी गई है। हम ऐसी कंपनी नहीं हैं, जिसके पास वैक्सीन बनाने का अनुभव नहीं है। हमारे पास वैक्सीन बनाने का अच्छा खासा अनुभव है। हम 123 देशों के लिए काम कर रहे हैं। इस तरह का अनुभव रखने वाली हमारी एक मात्र कंपनी है। इसलिए हमारे वैक्सीन पर कोई सवाल न उठाए।

Share to...