April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड में मप्र के खिलाडियों ने 4 स्वर्ण सहित जीते 6 पदक, मप्र मैडल टैली में टॉप 4 स्टेट में हुआ शामिल

भोपाल: मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने उत्तराखंड में चल रहे राष्ट्रीय खेल 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए शनिवार देर रात तक1 4 स्वर्ण और 2 रजत पदक अपने नाम किए। इस प्रदर्शन के साथ ही मध्यप्रदेश कुल 9 स्वर्ण, 5 रजत और 4 कांस्य पदकों के साथ मैडल टैली में चौथे स्थान पर पहुँच गया है। शनिवार को जीते पदकों में वुशु में 3 स्वर्ण और 1 रजत, वेटलिफ्टिंग में 1 स्वर्ण और स्विमिंग में 1 रजत पदक शामिल हैं।

मध्यप्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने एक्स (ट्विटर) पर विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा: “मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों का स्वर्णिम प्रदर्शन गर्व की बात है। सभी पदक विजेताओं को बधाई और आगामी स्पर्धाओं के लिए शुभकामनाएँ।”

मध्यप्रदेश ओलंपिक संघ के अध्यक्ष रमेश मेंदोला, सचिव दिग्विजय सिंह और संचालक खेल रवि कुमार गुप्ता ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएँ दीं।

मेडल टेली पर मध्यप्रदेश 9 स्वर्ण, 5 रजत और 4 कांस्य पदकों के साथ चौथे स्थान पर है। खिलाड़ियों की शानदार सफलता से प्रदेश में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

वुशु (3 स्वर्ण, 1 रजत): ट्विंकल भंडारी(48kg, सांशो महिला वर्ग),नम्रता बत्रा(52kg, सांशोमहिला वर्ग),गीतांजलि त्रिपाठी(56kg, सांशो महिला वर्ग) नेस्वर्ण पदक औरभुरक्षा दुबे(Qiangshuमहिला वर्ग)ने रजत पदक जीता। इस जीत के साथ वुशु में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने कुल6 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य पदक जीते हैं, जिससे प्रदेश इस खेल में सबसे आगे बना हुआ है।

वेटलिफ्टिंग (1 स्वर्ण): वलुरी अजय बाबू(81kg पुरुष वर्ग) नेस्वर्ण पदक हालिस किया।अजय बाबू ने लगातार दूसरे नेशनल गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। इससे पहलेगोवा राष्ट्रीय खेलों में भी उन्होंने स्वर्ण पदक जीता था।

स्विमिंग (1 रजत): पलक शर्मा(3 मी. स्प्रिंग बोर्ड डाइविंग) ने रजत पदक हासिल किया।मामूली अंतर से स्वर्ण पदक से चूकीं, पर अब तक इस प्रतियोगिता में 1 स्वर्ण और 1 रजत सहित 2 पदक जीत चुकी हैं। अगला इवेंट:1 मीटर स्प्रिंग बोर्ड का होगा।

अन्य प्रमुख परिणाम: शूटिंग:10 मी. राइफल मिक्स्ड टीम सिर्फ 1.2 अंक से कांस्य पदक जीतने से चूक गई। बॉक्सिंग: पारस (म.प्र.) बनाम सचिन महतो (गुजरात) – मध्यप्रदेश ने पहले राउंड में RSC से जीत दर्ज की। माही (म.प्र.)बनाम निकिता कुमारी (बिहार) – मध्यप्रदेश ने पहले राउंड में RSC से जीत दर्ज की। मंजू (म.प्र.)बनामपेमा बुटिया (सिक्किम) – मध्यप्रदेश ने दूसरे राउंड में RSC से जीत दर्ज की।

आज रविवार के महत्वपूर्ण मुकाबले:
मध्यप्रदेश के खिलाड़ी वेटलिफ्टिंग, शूटिंग, स्क्वाश, बॉक्सिंग, योगासन, स्विमिंग, बास्केटबॉल 3×3 और (तीरंदाजी) आर्चरी में पदक के लिए जोर आजमाइश करेंगे।

Share to...