April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

देश मे बीते 24 घण्टे में 11 हजार से ज्यादा नए कोरोना मरीज मिले, देश मे एक्टिव केसों की संख्या 49 हजार से ज्यादा, लगातार बढ़ रहे मरीज बढ़ी चिंता

देश मे कोरोना मरीजो की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही हैं। देश के विभिन्न राज्यो में कोरोना के नए मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। एक बार फिर भारत में कोरोना ने तेजी से पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 11 हजार से ज्यादा केस मिले हैं। वहीं, इस दौरान 29 लोगों ने कोरोना बीमारी से दम तोड़ा हैं। सबसे ज्यादा केरल में 9 लोगों की मौत हुई। भारत में डेली पॉजिटिविटी रेट 5.01% हो गया है।

देश की राजधानी दिल्ली में भी एक बार फिर कोरोना कहर बरपा रहा हैं। दिल्ली में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 1527 न‌ए मामले आए। पॉजिटिविटी रेट भी 27.77% हो गया। यानी हर 100 में से करीब 28 मरीज पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में राजधानी में कोरोना से 2 लोगों की मौत हुई है। दिल्ली में एक्टिव केस बढ़कर 3962 हो गए हैं।

दिल्ली के अलावा महाराष्ट्र में भी 1086 केस मिले हैं। यहां पिछले 24 घंटे में 1 मरीज की मौत हुई है। राज्य में एक्टिव केस 5700 हो गए हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 274 केस मुंबई में मिले हैं। हालांकि, इस दौरान किसी की मौत नहीं हुई। महाराष्ट्र में एक्टिव केस 1,635 हो गए हैं।

हरियाणा में 855 केस सामने आए हैं। फिलहाल राज्य में 2835 एक्टिव केस हैं।यहां पॉजिटिविटी रेट 8.99% हो गया हैं।

उत्तर प्रदेश में 549 नए केस मिले हैं। राज्य में 2094 एक्टिव केस हैं। यहाँ पॉजिटिविटी रेट0.97% हैं।

बिहार में बीते 24 घंटे में कोरोना के 61 नए मरीज मिले हैं। इस दौरान 1 की मौत हुई है।

छत्तीसगढ़ में बीते 24 घण्टे में 370 नए मरीज मिले है। 2 लोगो की मौत भी हुई हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 1260 हो गई है पॉजिटिविटी रेट 7.51% हो गया है।

हिमाचल प्रदेश में 440 नए केस मिले हैं। जिसमें एक व्यक्ति की मौत भी हुई है।

देश के विभिन्न राज्यों में लगातार बढ़ते कोरोना मरीजो ने चिंता बढ़ा दी है और लोगों में कोरोनावायरस एक बार फिर दहशत फैल रही है।

Share to...