April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

बीते 24 घण्टे में कोरोना के 9111 नए केस मिले, देश के विभिन्न राज्यो में 27 लोगो की गई जान रिपोर्ट में देखे कहाँ कितनी हुई मौतें

देश में लगातार कोरोना मरीजो की संख्या बढ़ती जा रही हैं। एक बार फिर दिन प्रतिदिन कोरोना के नए केस मिलते जा रहे हैं। आज फिर कोरोना का कहर देखने को मिला है। कई राज्यों में मामले बढ़ने के साथ इससे होने वाली मौतों की संख्या भी बढ़ी है। बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से 27 लोगों की मौत हो गई है, वहीं अब देश में नए मरीज मिलने के बाद सक्रिय मामलों की संख्या 60 हजार के पार पहुंच गई है।

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 9,111 नए केस सामने आए हैं। इसके साथ ही 6313 मरीज ठीक भी हुए हैं। अब देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 60,313 पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, आज हुईं 27 मौतों के बाद कोरोना की वजह से अब तक देशभर में मरने वालों की संख्या 5,31,141 पहुंच चुकी है।

देश के विभिन्न राज्यो में कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या बढ़ती जा रही हैं। गुजरात में 6, यूपी में 4, दिल्ली-राजस्थान में 3-3, महाराष्ट्र में 2, बिहार, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, केरल और तमिलनाडु में कोरोना के 1-1 संक्रमित की मौत हुई है। देश में अब कोरोना की संक्रमण दर बढ़कर 8.40 हो गई है, इसके अलावा साप्ताहिक दर 4.94 पर हैं।

राजधानी दिल्ली में इस बार कोरोना बहुत तेजी से फैल रहा है। रविवार को कोरोना के 1,634 नए मामले दर्ज किए गए थे और तीन लोगों की मौत हो गई थी। जबकि पॉजिटिविटी रेट 29.68 प्रतिशत रहा। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में एक्टिव मामलों की संख्या 5,297 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को दिल्ली में 31.9 प्रतिशत की पॉजिटिविटी रेट के साथ 1,396 कोविड-19 मामले दर्ज किए गए।

देश मे लगातार कोरोना के मरीजो की संख्या बढ़ती जा रही है जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगो से सावधानी बरतने की भी अपील की जा रही हैं।

Share to...