देश मे कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। एक बार फिर कोरोना अपने पैर पसार रहा है। फिर से कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। देशभर में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 10542 नए मामले सामने आए हैं। यानी पिछले 24 घंटे में कोरोना के 38 प्रतिशत केस बढ़े। महामारी से देशभर में पिछले 24 घंटे में 38 लोगों की जान गई। इसी के साथ अब देश मे कुल एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 63562 हो गई हैं।
देश के विभिन्न राज्यो में कोरोना पैर पसार रहा हैं। केरल, दिल्ली, महाराष्ट्र देश के सबसे संक्रमित राज्य हैं। केरल में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2041 मामले सामने आए हैं जबकि 12 लोगो की मौत हुई हैं फिलहाल यहाँ एक्टिव केसों की संख्या 19681 हो गई हैं।
दिल्ली में 1537 नए केस मिले अब एक्टिव केस 5714 हो चुके हैं वही 5 लोगो की मौत हुई हैं।
महाराष्ट्र में 949 नए केस मिले हैं तो एक्टिव केस 6118 हो गए है वही 4 मौते हुई हैं। वहीं, कर्नाटक में 379 नए केस मिले तो एक्टिव केसों की संख्या अब 2056 हो गई है।
तमिलनाडु में 527 नए केस मिले एक्टिव संख्या 3455 हो चुकी है तो वही यूपी में 818 कोरोना के नए केस मिले हैं एक्टिव केस 4008 हो गए हैं।
छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घण्टे में 531 केस मिले है व एक्टिव केस 2484 हो गए है तो वही हरियाणा में 965 केस मिले है तो एक्टिव संख्या अब 4558 हो चुकी है।
देश के विभिन्न राज्यो में दिन प्रतिदिन कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही हैं प्रतिदिन सैकड़ो संक्रमित मिल रहे है जिससे एक बार फिर खतरा बढ़ते जा रहा हैं।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित