April 17, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

ग्वालियर में माँ की आँखों मे मिर्च पाउडर डालकर बदमाशो ने किया बच्चे का अपहरण, आईजी ने की इनाम की घोषणा

ग्वालियर: मप्र के ग्वालियर के मुरार इलाके में दिनदहाड़े बच्चे के अपहरण की सनसनीखेज घटना सामने आई है। जैन मंदिर के पास सुबह करीब 8:40 बजे बाजार जा रही मां की गोद से बदमाशों ने उसके मासूम बेटे को छीन लिया। वारदात को अंजाम देने के लिए बदमाशों ने पहले महिला की आंखों में लाल मिर्च पाउडर झोंका और फिर बच्चे को लेकर बाइक से फरार हो गए।

घटना का पूरा वीडियो पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जिसमें बदमाशों को बच्चे को उठाकर भागते हुए देखा जा सकता है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है और नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी दतिया की ओर भागे हैं।

बच्चे के अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मां से पूछताछ की। पीड़िता का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं इलाके में इस वारदात के बाद दहशत का माहौल है। पुलिस ने आसपास के सभी थाना क्षेत्रों को अलर्ट जारी कर दिया है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा किया है।

एसपी सहित सभी बड़े अधिकारी मौके पर पहुँचे है और पूछताछ कर रहे हैं। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि अपहरणकर्ताओं का सुराग लग सके। पुलिस प्रशासन मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुटा हुआ हैं। अपह्रत हुए बच्चे का नाम शिवाय गुप्ता बताया जा रहा है। उसके पिता शक्कर कारोबारी हैं।

मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की जा रही हैं। वही आईजी अरविंद सक्सेना ने इस घटना में शामिल आरोपियों या बच्चे की जानकारी देने वाले को 30 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की हैं। पुलिस जांच कर रही हैं।

Share to...