April 29, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

BSNL की ऐतिहासिक उपलब्धि, 17 साल बाद मुनाफे में लौटी BSNL, दिसंबर तिमाही में 262 करोड़ रुपये का लाभ

नईदिल्ली: भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने करीब 17 साल बाद इतिहास रच दिया हैं। बीएसएनल ने वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में 262 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है। यह कंपनी के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, क्योंकि BSNL को 17 साल बाद पहली बार लाभ हुआ है।

सरकार की नई नीतियों, नेटवर्क विस्तार और लागत नियंत्रण उपायों के कारण यह सफलता मिली है। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि BSNL की तीनों प्रमुख सेवाओं, मोबाइल नेटवर्क, फाइबर टू होम (FTTH) और लीज लाइन में क्रमशः 15%, 18% और 14% की वृद्धि हुई है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि चौथी तिमाही में भी राजस्व बढ़ेगा और कंपनी अपने खर्चों को नियंत्रित रखते हुए और अधिक मुनाफा कमाएगी।

BSNL के ग्राहकों की संख्या जून 2024 में 8.4 करोड़ थी, जो दिसंबर 2024 में 9 करोड़ के करीब पहुंच गई। सरकार ने 100,000 टावर लगाने की योजना बनाई थी, जिनमें से अब तक 75,000 टावर पूरे हो चुके हैं और लगभग 65,000 टावर चालू कर दिए गए हैं। सिंधिया के अनुसार, जून 2025 तक सभी 100,000 टावर पूरी तरह ऑपरेशनल हो जाएंगे।

BSNL के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक ए. रॉबर्ट जे. रवि ने बताया कि कंपनी 20% से ज्यादा राजस्व वृद्धि हासिल करने का लक्ष्य लेकर चल रही है। BSNL ने अपने वित्तीय खर्चों और घाटे को 1,800 करोड़ रुपये तक कम कर लिया है। ग्राहकों को बेहतर अनुभव देने के लिए BSNL ने कई नई सेवाएं शुरू की हैं, जिनमें शामिल हैं।

नेशनल वाईफाई रोमिंग – पूरे देश में एक ही वाईफाई नेटवर्क पर कनेक्ट रहने की सुविधा।
BiTV फ्री मोबाइल एंटरटेनमेंट – सभी BSNL मोबाइल ग्राहकों के लिए मुफ्त मनोरंजन।
IFTV – FTTH ग्राहकों के लिए इंटरैक्टिव टीवी – जो इंटरनेट और टीवी का बेहतरीन अनुभव देगा।
BSNL का कहना है कि गुणवत्तापूर्ण सेवाओं और ग्राहक संतुष्टि को प्राथमिकता देकर वह देश के अग्रणी टेलीकॉम ऑपरेटरों में अपनी मजबूत स्थिति बनाए रखेगी। सरकार की योजनाओं और BSNL की मेहनत से भारत की सरकारी टेलीकॉम कंपनी एक बार फिर से मजबूत स्थिति में लौट रही है।

मंत्री ने बीएसएनएल के तिमाही परिणामों पर कहा, “आज का दिन बीएसएनएल के लिए और भारत में दूरसंचार क्षेत्र की यात्रा के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। बीएसएनएल ने वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में 17 वर्षों में पहली बार तिमाही आधार पर लाभ दर्ज किया है। पिछली बार बीएसएनएल ने 2007 में तिमाही मुनाफा कमाया था।”

बीएसएनल कंपनी को दिसंबर तिमाही में शुद्ध लाभ लगभग 262 करोड़ रुपये रहा। मोबाइल सेवाओं से आमदनी में 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई, फाइबर टू द होम आय में 18 प्रतिशत की वृद्धि हुई और लीज्ड लाइन सेवाओं के राजस्व में 14 प्रतिशत की वृद्धि हुई। बीएसएनएल ने अपनी वित्तीय लागत और समग्र व्यय में कटौती की है, जिसके परिणामस्वरूप पिछले वर्ष की तुलना में घाटे में 1,800 करोड़ रुपये से अधिक की कमी आई है। पिछले चार वर्षों में, बीएसएनएल की कर पूर्व आय (ईबीआईटीडीए) वित्त वर्ष 23-24 तक 1,100 करोड़ रुपये से दोगुनी होकर लगभग 2,100 करोड़ रुपये हो गई।

Share to...