उज्जैन: प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव रविवार को सामाजिक न्याय परिसर आगर रोड में श्री गुरू रविदास विश्व महापीठ की जिला इकाई द्वारा भोपाल के गोविंदपुरा क्षेत्र में एक हजार करोड़ रुपये की लागत से सन्त रविदास ग्लोबल स्कील पार्क एवं सागर में सौ करोड़ रुपये की लागत से 26 एकड़ भूमि में सन्त रविदास स्मारक व मन्दिर निर्माण करवाये जाने पर आयोजित आभार कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर महापौर मुकेश टटवाल भी मौजूद थे।
सन्त रविदास विश्व महापीठ के जिला इकाई से रवि बिजोरिया, लक्ष्मण, नारायण डोरे, राजेश चौहान ने मंत्री डॉ.यादव और महापौर का सम्मान किया।
मंत्री डॉ.यादव ने इस अवसर पर कहा कि सन्त रविदास ने हम सभी को संमार्ग पर चलते हुए लगातार कर्म करते रहने की शिक्षा दी है। उन्होंने अतिथि को हमेशा ईश्वर के समान माना है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सन्त रविदास का स्मारक बनाये जाने पर समाज के लोगों द्वारा आभार प्रदर्शित कर हमें कृतार्थ किया गया है।

More Stories
Dr Umesh Shukla Updates: नीम और बबूल की लकड़ी से बनेगी द्रोणी, मरीजों को मिलेगा सर्टिफाइड और मानकीकृत इलाज का फायदा
Registration Department Updates: पंजीयन कार्यालय जाने की नहीं होगी जरूरत, विदेश में बैठा व्यक्ति भी खरीद सकेगा संपत्ति
ASP Bhavna Maravi Updates: डॉ. मनोज इंदुरकर ने आरोपों को बताया बेबुनियाद, कहा— अनुशासनहीनता और गलत थीसिस पर मांगी गई थी रिपोर्ट