April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

हरियाणा रोहतक के 25 हजार का ईनामी शॉर्प शूटर को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार 2 पिस्टल 26 जिंदा कारतूस भी जप्त, सुपारी लेकर हत्या करना है पेशा

इंदौर: इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा रोहतक के एक गैंगस्टर शॉर्प शूटर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से दो पिस्टल और 26 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। बड़ी वारदात को अंजाम देने शॉप शूटर आया था शहर। दिल्ली और हरियाणा में हत्या के मामले में फरार चल रहा था शॉर्प शूटर।

दरअसल इंदौर क्राइम ब्रांच ने गैंगस्टर राहुल जाट जो की पंजाब,हरियाणा, रोहतक का एक शार्प शूटर है। इसे शार्प शूटर के नाम से जाना जाता है। सुपारी लेकर हत्या करना इसका पेशा है। उज्जैन की दुर्लभ कश्यप गैंग द्वारा राहुल से कुछ समय पहले संपर्क किया गया था और उसे यहां बुलाया था।

वहीं इंदौर में राहुल किराए का मकान लेकर रुका हुआ था। जिसके पास से दो पिस्टल और 26 राउंड कारतूस भी मिले हैं। आरोपी पर 25000 का इनाम भी घोषित है। वही दिल्ली और हरियाणा पुलिस लंबे समय से आरोपी की खोजबीन कर रही थी,जहाँ हत्या के मामले में फरार चल रहा था।

पुलिस अब आरोपी के अन्य रिकार्डो के साथ-साथ उज्जैन की दुर्लभ कश्यप गैंग से क्यों संपर्क में था, उसे किस की सुपारी के लिए उसे बुलाया गया था या फिर वह रोहतक व दिल्ली से फरारी काटने के लिए मध्यप्रदेश आया था। यह जानकारी पुलिस जुटा रही हैं।

पुलिस के मुताबिक आरोपी हरियाणा, रोहतक, दिल्ली में शार्प शूटर है। आरोपी लंबे समय से उज्जैन की दुर्लभ कश्यप गैंग से संपर्क में था। जानकारी के मुताबिक, उज्जैन के दुर्लभ कश्यप गैंग ने उसे इंदौर बुलाया था, मुखबिर की सूचना के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

Share to...