Gujrat : उज्जैन (Ujjain) के महाकालेश्वर मंदिर परिसर चल रही खुदाई में पुरातत्व विभाग को रहस्य मिला फिर मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के मंडला (Mandla) में भी अवशेष मिले। जिसकी चर्चा अब भी जारी है। अब 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक सोमनाथ मंदिर (Somnath Temple) को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने पुरातत्व विभाग को जांच के आदेश दिए थे। पीएम मोदी सोमनाथ मंदिर के ट्रस्टी भी हैं। लगभग एक साल पहले पीएम मोदी ने एक मीटिंग के दौरान पुरातत्व विभाग को इस जांच लिए कहा था। अब पुरातत्व विभाग ने अपनी 32 पन्नों की ये जांच रिपोर्ट सोमनाथ ट्रस्ट को सौंप दी है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि मंदिर के नीचे एल शेप की एक और इमारत है। करीब 5 करोड़ रुपए की आधुनिक मशीनों से मंदिर के नीचे यह जांच की गई है। पुरातत्व विभाग की जांच के अनुसार सोमनाथ मंदिर के दिग्विजय द्वार से कुछ दूरी पर ही स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल के स्टेच्यू के आस-पास बौद्ध गुफाएं भी हैं। जमीन के नीचे करीब 12 मीटर तक जीपीआर इन्वेस्टिगेशन करने पर पता चला कि नीचे भी एक पक्की इमारत है और प्रवेश द्वार भी है। आईआईटी गांधीनगर और पुरातत्व विभाग के 2017 में हुई खोज में पता चला था कि सोमनाथ महादेव के मंदिर परिसर में एक तीन मंजिला स्.आकार की इमारत जमीन के भीतर दबी हुई है।
2017 में सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट की मीटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रभास पाटन और सोमनाथ में पुरातत्व का अध्ययन करने का सुझाव दिया। आईआईटी गांधीनगर ने यह रिपोर्ट सोमनाथ ट्रस्ट को दी है। इस रिपोर्ट में सोमनाथ और प्रभास पाटन के कुल 4 इलाकों में जीपीआर इन्वेस्टिगेशन किया गया। जिसमें गोलोकधाम, सोमनाथ मंदिर के दिग्विजय द्वार से पहचाने जाने वाले मेन गेट से सरदार वल्लभभाई पटेल की स्टैच्यू के आसपास की जगह के साथ ही बौद्ध गुफा को भी शामिल किया गया। इस बारे में 32 पन्नों की एक रिपोर्ट नक्शों के साथ सोमनाथ ट्रस्ट को दी गई।
आईआईटी गांधीनगर के एक्सपर्ट के जरिए 5 करोड़ से भी ज्यादा लागत की बड़ी-बड़ी मशीन यहां पर लगाई गई थी। अलग-अलग इलाकों में इस मशीन के जरिए सर्च किया गया। यहां पर 2 मीटर से लेकर 12 मीटर तक जीपीआर इन्वेस्टिगेशन किया गया। गुजरात के वेरावल में स्थित सोमनाथ मंदिर का निर्माण स्वयं चंद्रदेव ने किया था।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित