इंदौर: शासन निर्देशानुसार हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज निगम मुख्यालय से गांधी हॉल तक तिरंगा यात्रा निकाली गई।
निगम द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित तिरंगा यात्रा में बडी संख्या में निगम अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहकर, निगम मुख्यालय से गांधी हॉल तक एक कतार में तिरंगा यात्रा निकाली गई, साथ ही मार्ग में यातायात बाधित ना हो, इसका भी विशेष ध्यान रखा गया, साथ ही तिरंगा यात्रा के पीछे-पीछे सुसज्जित वाहनो में शामिल स्वीपिंग मशीन के माध्यम से सफाई कार्य किया गया।
महापौर पुष्यमित्रभार्गव ने इस अवसर पर कहा कि भारत देश में आजादी के 75 वें अमृत वर्ष के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के क्रम में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है, उन्होने कहा कि देश को आजादी दिलाने के लिये अपना सर्वोच्च निछावर करने वाले महापुरूषो के बलिदान को याद कर स्वतंत्रता दिवस पर मनाया जा रहा है, जो आजादी हमें मिली है, उसे बचाने के लिये हम सभी को देश के विकास में सदा सहयोग करना हमारा कर्तव्य है, उन्होेने कहा कि तिरंगे के सम्मान में हम तिरंगा यात्रा निकाली गई है, जिस प्रकार से इंदौर ने स्वच्छता में अपनी पहचान बनाई है, उसके असली हीरो हमारे सफाई मित्र है, इंदौर को देश-विदेश में स्वच्छता की नई पहचान दी है, निगम के अधिकारियो व कर्मचारियो ने इंदौर को यह सम्मान दिलाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
इस अवसर पर महापौर प्रतिनिधि भरत पारख, महापौर परिषद सदस्य राजेन्द्र राठौर, निरंजनसिंह चौहान, जितेन्द्र यादव, नंदकिशोर पहाडिया, राजेश उदावत, अश्विनी शुक्ल, राकेश जैन, पार्षदगण, समस्त अपर आयुक्त, विभाग प्रमुख, निगम अधिकारी- कर्मचारी, बडी संख्या में सफाई मित्र व अन्य उपस्थित थेे।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित