इंदौर: इंदौर में बदमाश तरह तरह के तरीके अपनाकर लोगो को ठगी व धोखाधड़ी का शिकार बनाते है। धोखाधड़ी कर लोगो से हजारों लाखों का माल ले उड़ते है ऐसा ही एक मामला इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र में सामने आया जहाँ विजय नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्कीम नंबर 74 में रहने वाली 74 वर्षीय पुष्पा मांडगे नामक महिला के साथ बदमाशों द्वारा सोने को छूकर डबल करने बात कहते हुए लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है।
दरअसल विजय नगर पुलिस द्वारा बताया गया कि बुजुर्ग महिला ने थाने पर आकर शिकायत दर्ज कराई है कि बीती रात 9:00 बजे वह अपने घर पर थी, कि तभी कोई अज्ञात व्यक्ति उसके पास आया और बुजुर्ग महिला द्वारा पहने हुए गहनों को डबल करने की लालच देकर सभी गहने उतरा लिए और फिर कहा कि इसे मैं छू लूंगा तो यह डबल हो जाएंगे।
गहने डबल की लालच में आकर बुजुर्ग महिला ने सभी गहने उतार कर अज्ञात व्यक्ति के हाथों में दे दिए। व्यक्ति द्वारा उन गहनों की कागज की पुड़िया बनाई और फिर पुड़िया में दलबदल करने के बाद बुजुर्ग महिला को एक पुड़िया दे दी और कहा कि इसे ले जाओ और पीछे मुड़कर मत देखना और आगे जाकर खोलना। जब महिला ने आगे जाकर उस गुड़िया को खोला तो उसमें कुछ नहीं था जबकि पीछे देखा तो वह अज्ञात व्यक्ति भी नहीं था।
जिस पर आहत होकर महिला ने पूरे मामले में विजय नगर थाने पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आसपास लगे तमाम सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।

More Stories
Dog Vaccination Updates: जंगल के राजा पर मंडराया अदृश्य दुश्मन का खतरा, असामान्य हरकतें करने लगे संक्रमित बाघ
Bhopal Police Updates: एमपी नगर जोन-2 अंग्रेजी शराब दुकान के सामने दी दबिश, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
MP Weather Updates: 21 नवंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश में गरज-चमक के साथ होगी भारी बारिश, चलेंगी तेज हवाएं