केरल: कांग्रेस व केरल के लोगो के लिए आज एक बुरी खबर आई। कांग्रेस के दिग्गज नेता और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी का आज सुबह निधन हो गया। वह 79 वर्ष के थे। पिछले कुछ महीनों से उनका बेंगलुरु में इलाज चल रहा था। उनके बेटे चांडी ओमन ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने पिता के निधन की जानकारी दी।
ओमन चांडी ने 2004-2006, 2011-2016 की अवधि के दौरान केरल के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला था।
केरल कांग्रेस अध्यक्ष के. सुधाकरन ने ट्वीट कर ओमन चांडी के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओमन चांडी का निधन हो गया है। उन्होंने लिखा कि प्रेम की शक्ति से दुनिया पर विजय पाने वाले राजा की कहानी का मार्मिक अंत हुआ। आज, मैं एक महान व्यक्ति के निधन से बहुत दुखी हूं। उन्होंने अनगिनत व्यक्तियों के जीवन को प्रभावित किया और उनकी विरासत हमेशा हमारी आत्माओं में गूंजती रहेगी।
मालूम हो कि ओमन चांडी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनकी तबीयत साल 2019 से बिगड़ी हुई थी। चांडी को गले से संबंधित बीमारी बढ़ने के बाद जर्मनी ले जाया गया था। उन्होंने साल 1970 से राज्य विधानसभा में पुथुपल्ली निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है। उनके बेटे चांडी ओम्मन ने मंगलवार सुबह करीब 5 बजे सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने पिता के निधन की जानकारी दी।
केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के निधन से कांग्रेस नेताओं के साथ ही लोगो में शोक की लहर हैं। कांग्रेस नेताओं ने पूर्व सीएम को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक प्रकट किया हैं।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित