April 29, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा पहुँचे बाबा महाकाल के दरबार, किये बाबा महाकाल के दर्शन पूजन

उज्जैन: विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दरबार में वीआईपी, वीवीआईपी, नेताओ सहित कलाकारों का आने का सिलसिला लगातार जारी हैं। इसी क्रम में आज मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उज्जैन में स्थित बाबा महाकाल मंदिर में दर्शन किए।

महाकाल मंदिर में नंदी जी के समक्ष बैठकर मंत्री नरोत्तम मिश्रा में डमरू बजाकर भगवान महाकाल को प्रसन्न भी किया।
पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गर्भगृह की चौखट से बाबा महाकाल का पूजन किया और मंदिर के पुजारी द्वारा विधिवत पूजा संपन्न कराई। इसके बाद, वे नंदी जी के समक्ष बैठकर बाबा की भक्ति में ध्यान लगाते हुए दिखाई दिए।

मीडिया से बातचीत में नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि बाबा महाकाल से उन्होंने प्रदेश में सुख शांति, देश मे सुख शांति व कल्याण के साथ ही विश्व कल्याण की कामना की और साथ ही भारत को विश्व गुरु बनने की दिशा में आगे बढ़ने की कामना की हैं।

Share to...