इंदौर: इंदौर में फूटी कोठी ब्रिज के नीचे लगी सब्जी मंडी हटाने पहुंची नगर निगम और पुलिस की टीम से लोगों और कांग्रेस नेताओं का जमकर विवाद हुआ। इस दौरान इंदौर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट द्वारा एक कर्मचारी को थप्पड़ मारने की जानकारी भी सामने आई है। हंगामे के दौरान पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। कांग्रेस पार्षद राजू भदौरिया और पुलिस के बीच तीखी बहस हुई।
🚓 प्रदर्शनकारी हिरासत में, हटाई गई सब्जी मंडी
सब्जी विक्रेताओं को पुलिस ने गाड़ी में बैठाकर रवाना किया। इस दौरान ब्रिज के नीचे अफरा-तफरी का माहौल हो गया। पुलिस ने इस दौरान प्रदर्शन कर रहे कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। हंगामे के बाद पुलिस और नगर निगम की टीम ने ब्रिज से सब्जी मंडी को हटा दिया। फूटी कोठी पर सब्जी मंडी हटाए जाने के बाद कांग्रेस नेता लगातार सब्जी विक्रेताओं के साथ प्रदर्शन कर रहे थे।

More Stories
Gwalior Trade Fair Pragati Maidan Updates: संस्कृति मंत्री से मिले प्राधिकरण पदाधिकारी, पिछले साल पहुंचे थे 84 लाख सैलानी
EPFO Unclaimed Balance Updates: 1 हजार रुपये तक की राशि वाले 1 लाख खातों में जमा होंगे 5 करोड़, WhatsApp पर दिखेगा बैलेंस
Vaishno Dham Indore Updates: सोशल मीडिया व मेलों से बढ़ी डिमांड, अन्य महिलाएं भी सीख रहीं यह बारीक कला