जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में बैसाखी मेले के दौरान एक फुटब्रिज नदी में गिर गया। नदी के ऊपर बना लोहे का पुल टूटने से 80 से ज्यादा लोग घायल हो गए। जिसमे 20-25 लोगो की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर मौजूद लोगों ने हादसे की सूचना स्थानीय पुलिस-प्रशासन को दी है। आनन-फानन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर घायल लोगों को पुल के नीचे से निकालकर अस्तपताल पहुंचाया। पुलिस व अन्य टीमें मोके पर पहुँच गई हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा हैं। घटना चेनानी थाना क्षेत्र के बेनी संगम मंदिर की है। जहां बैसाखी मेले का आयोजन किया गया था।
बेन गांव में बैसाखी मेले का आयोजन किया हर वर्ष किया जाता है। जिसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं।आज भी बड़ी संख्या में लोग पहुँचे थे। यहां नदी पर एक पुराना लोहे का पुल था। जिस पर लोगों की भारी भीड़ थी। पुल अचानक भर-भराकर गिर गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोग नदी में गिर गए और घायल हो गए।
अधिकारियों के मुताबिक 50 से अधिक घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा चुका है, जबकि रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है।
बता दें कि हादसे की वीडियो भी सामने आये हैं। जिसमें नदी में लोहे का पुल टूटा हुआ नजर आ रहा है और लोगों में चीख-पुकार मची हुई है। घायल मदद के लिए चीख रहे हैं। वहीं पुलिस और स्थानीय लोग घायलों को रेस्क्यू करते दिख रहे हैं।
उधमपुर जिले अधिकारियों ने बताया कि यह घटना बैसाखी समारोह के दौरान चेनानी ब्लॉक के बैन गांव के बेनी संगम में हुई। पुल ओवरलोडिंग के कारण ढह गया, क्योंकि बड़ी संख्या में लोग उस पर जमा हो गए थे। पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया गया हैं।
नदी पर बना पुल अचानक गिरने से लोगों में हाहाकार मच गया और मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। लोगों की चीख-पुकार मच गई। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है वहीं अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है। अस्पताल में परिजनों की भारी भीड़ हैं।

More Stories
आरटीई के अंतर्गत चयनित स्कूलों में अब 25 अप्रैल तक अभिभावक विद्यार्थियों का करा सकेंगे एडमिशन
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत