April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

उज्जैन: कलेक्टर रौशन कुमार सिंह के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा आज 03 फरवरी को इंदिरा नगर स्थित विद्यालय के छात्र-छात्राओं को सही, स्वच्छ, सुरक्षित एवं फोर्टिफाईड खान-पान के बारे में जागरूक किया गया तथा बच्चों में फास्ट फूड, जंक फूड के प्रति बढ़ रही प्रवृत्ति को कम करने एवं इसके स्वास्थ्य पर पड़ने वाले विपरीत प्रभाव के बारे में भी बताया गया।

विभाग द्वारा चलित खाद्य प्रयोगशाला के माध्यम से स्कूली छात्र-छात्राओं को खाद्य पदार्थों में होने वाली सम्भावित मिलावट एवं मिलावट का घरेलू आसान परीक्षण के बारे में भी जागरूक किया गया।

चलित खाद्य प्रयोगशाला के माध्यम से छात्र-छात्राओं को स्लाइड्स एवं वीडियो के माध्यम से प्रदर्शन कर अपने भोजन में नमक, तेल व शक्कर की मात्रा कम करने, अधिक मात्रा में पानी पीने, अपने भोजन में हरी सब्जियाँ, दूध एवं दुग्ध उत्पाद, मौसमी फल, दाल व अनाज को अधिक मात्रा में सम्मिलित करने, तली हुई खाद्य सामग्री का उपयोग सीमित करने तथा पैक्ड खाद्य सामग्री को खरीदने के पूर्व उसके लेबल पर क्या-क्या जानकारियाँ अंकित होना चाहिए आदि के बारे में विस्तृत से समझाया गया।

Share to...