April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

कार में एलपीजी गैस भरते समय लगी आग, मची अफरा तफरी, कार जलकर हुई खाक

विनोद पातरिया(बैतूल): बैतूल जिले में कार में आग लगने का मामले सामने आया। कार में गैस भरते समय अचानक कार में आग लग और कार धुँधकर जल उठी। आग से कार पूरी तरह स जलकर खाक हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बैतूल जिले के शोभापुर कॉलोनी में आगजनी की घटना से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सामने स्थित दुकान संचालकों में अफरा तरफरी मच गई। बताया जा रहा है कि हाजी हुसैन की खान साइकिल स्टोर में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर से कार में गैस भरी जा रही थी। इसी दौरान अचानक अल्टो कार में आग लग गई। आग लगते ही कार आगे बढ़ गई। आग लगी कार आगे बढ़ते ही साइकिल स्टोर में भी आग लग गई।

बताया जा रहा हैं कि साइकिल स्टोर में पेट्रोल बेचने के अलावा गैस की रिफलिंग की जाती थी। गैस रिफलिंग करने की वजह से ही आगजनी की घटना हुई है। लोगों का कहना है कि भरे बाजार में वर्षो से कार में गैस भरने का अवैध काम चल रहा था। मना करने पर भी दुकान संचालक द्वारा व्यापारियों की बात नहीं मानी जाती थी। इससे लोगों में खान साइकिल स्टोर के प्रति रोष है।

आगजनी की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल और दमकल कर्मी पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जब तक आग पर पाया गया आग से कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। फिलहाल पुलिस पूरे ही मामले की जांच कर रही हैं और अवैध रूप से गैस रिफलिंग करने वाले के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएंगी।

Share to...