April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

24 मंजिला हाईराइज बिल्डिंग में आग लगने से मचा हड़कंप, ऐसे निकाला लोगो को

मुंबई: मुंबई में आज एक भीषण अग्निकांड हो गया। मुंबई में 24 मंजिला हाइराइज बिल्डिंग में आग लग गई। आग लगने से हड़कंप मच गया। हालांकि इस आगजनी की घटना में कोई जनहानि नही हुई है लोगो को रेस्कयू कर बचाया गया हैं।

हाईराइज बिल्डिंग में आग लगने की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर 135 लोगों को वहां से सुरक्षित निकाल लिया। हालांकि आग लगने का कारण अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है। आशंका व्यक्त की जा रह है कि संभवतः घटना की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना घोडापदेव इलाके में म्हाडा कॉलोनी में न्यू हिंद मिल कंपाउंड में हुई। यहां हाईराइज बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर सुबह 3 बजकर 40 मिनट पर आग लग गई। लोगों ने आग की लपटें देखीं तो हड़कंप मच गया। आग लगने से काफी सामान जलकर राख हो गया।

आग लगने की लोगों ने तुरंत जानकारी फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर लोगों को निकाला और आग बुझाना शुरू कर दिया। इस 24 मंजिला इमारत में सरकार की ओर से मुख्य रूप से मिल में काम करने वाले श्रमिकों को फ्लैट दिए गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि बिल्डिंग में रहने वाले 25 लोगों को छत से, 30 लोगों को 15वीं मंजिल पर बने शेल्टर एरिया से और 80 लोगों को 22वीं मंजिल पर बने शेल्टर एरिया से निकाला गया।

5 से अधिक फायर बिग्रेड मौके पर पहुँची ओर कड़ी मशक्कत के बाद करीब सुबह 7 बजकर 20 मिनट तक आग पर काबू पा लिया गया।

Share to...