इंदौर: – मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक बार फिर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जहां पेट्रोल पंप कर्मचारियों की भूमिका के चलते बड़ा हादसा होने से टल गया। पेट्रोल पंप पर डीजल भराने के लिए आई निजी कंपनी की यात्री बस में हुए ब्लास्ट के बाद जहां कंडक्टर झुलस गया वही एक हेल्पर को भी मामूली चोटे आई है समय रहते ही बस को पेट्रोल पंप से बाहर कराया लेकिन देखते ही देखते बस में भीषण आग लग गई। बस में मौजूद करीब 20 से 25 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। वही मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया है। वही घटना के लाइव सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं।
दरअसल मामला भंवर कुवा थाना क्षेत्र के नौलखा चौराहे के पास पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाने पहुंची ओम शांति ट्रैवल्स की बस में अचानक आग लग गईं। हालांकि समय रहते ही पेट्रोल पंप पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्काल अग्निशामक यंत्र का उपयोग किया और आग पर काबू पाया वही तत्काल पेट्रोल पंप से बस को बाहर निकाल कर आगे खड़ा करवाया। इसी दौरान तत्काल यात्रियों को भी बाहर निकाला गया। लेकिन देखते ही देखते अचानक आग ने विकराल रूप ले लिया और बस मैं भीषण आग लग गई।
यात्रियों से भरी बस हरदा से इंदौर आई हुई थी। बताया जा रहा है बस में 20 से 25 यात्री सवार थे। सभी यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया वही भीषण आग से बस कंडक्टर और हेल्पर झुलस गए। जिन्हें तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
समय रहते पेट्रोल पंप से बस को बाहर निकाला गया नहीं तो एक बड़ा हादसा हो जाता और इस हादसे के दौरान पेट्रोल पंप पर मौजूद हजारों लीटर पेट्रोल में भीषण ब्लास्ट होता और कई लोग अपनी जान गवा सकते थे। इस दौरान पेट्रोल पंप पर काम करने वाले कर्मचारियों की अहम भूमिका रही जिन्होंने बड़े हादसे से शहर को बचा लिया। बस हादसे के दौरान यात्रियों में मौजूद कई छात्र भी सवार थे। जिनके महत्वपूर्ण दस्तावेज मार्कशीट और अन्य सामान जलकर खाक हो गया। घटना के कारणों को लेकर पुलिस जांच कर रही है। वही लगभग 5 से भी अधिक टैंकर पानी की मदद से आग पर पूरी तरह काबू पाया गया है।

More Stories
BSNL Tower 4G Internet Launch News 2026: कैसे निजी कंपनियों के न सुनने पर केंद्र सरकार के पोर्टल और मंत्रियों से लगाई गुहार? जानिए पूरी कहानी
Jiwaji University Convocation Speech Updates: डिग्री पाकर खिले छात्रों के चेहरे, मुरैना की सानू जाटव को मिला गोल्ड मेडल
Burhanpur Winter Traditions Updates: मौसम के अनुसार बदलता है भगवान का पहनावा, गर्मी में एसी-कूलर तो ठंड में गर्म कपड़ों का प्रबंध