दिल्ली: राजधानी दिल्ली में एक बार फिर बहुमंजिला इमारत में आग ने तांडव मचाया हैं। बहुमंजिला इमारत में आग लगने से कोचिंग पढ़ने वाले छात्रों ने खिड़कियों से उतर कर अपनी जान बचाई।
दरअसल दिल्ली के मुखर्जी नगर में बत्रा सिनेमा के पास स्थित ज्ञान बिल्डिंग में आग लग गई। इस इमारत में कई कोचिंग सेंटर हैं। इमारत में आग लगने के बाद अफरा तफरी मच गई। छात्रों ने खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाई। इस दौरान 4 छात्रों के घायल होने की भी खबर है। अभी आग पर काबू पा लिया गया है। घायल छात्रों को अस्पताल पहुंचाया गया है, हालांकि किसी को कोई गंभीर चोट नहीं लगी है।
बताया जा रहा है कि दिल्ली यूनिवर्सिटी इलाके के पास इस इमारत 12 बजे आग लगी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि इमारत में आग लगने के बाद कैसे छात्र अपनी जान बचाने के लिए खिड़कियों से लटक लटक कर कूद रहे हैं।
पुलिस के मुताबिक, तीसरी मंजिल में एक बिजली के मीटर में आग लगी थी। हालांकि, आग बड़ी नहीं थी, लेकिन धुंआ उठने के बाद बच्चे पैनिक हो गए और बिल्डिंग से पीछे के रास्ते से उतरने लगे। छात्र रस्सी के सहारे इमारत से नीचे उतरे। इस दौरान 4 छात्र जख्मी भी हो गए।
दमकल विभाग के अनुसार मुखर्जी नगर में एक इमारत में आग लगने की सूचना मिली थी। हमने आग बुझाने के लिए 11 गाड़ियां भेजी थी। सभी छात्रों को बचा लिया गया है। किसी छात्र को गंभीर चोट नहीं लगी है। स्थिति नियंत्रण में है। आग ज्यादा गंभीर नहीं थी। हमारी गाड़ियां पहुंचने से पहले कुछ छात्रों ने रस्सी के सहारे उतरने की कोशिश की, इसलिए उन्हें चोटें आई हैं।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित