खरगोन: चलते चलते बीच सड़क पर मारुति कार में भीषण आग लग गई। आग लगने से अफरातफरी मच गईं। मारुति वेन सवारों ने कूदकर अपनिजान बचाई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गईं। ग्रामीणों ने मारुति वेन में आग लगने की सूचना तत्काल पुलिस व फायर बिग्रेड को दी। फायर बिग्रेड के आने तक वेन जलकर खाक हो चुकी थी।
दरअसल खरगोन जिले के जैतापुर पुलिस चौकी क्षेत्र के बिजलगांव पुलिया के पास आज अचानक एक चलती मारुति वेन में भीषण आग लग गई। आग के चलते मिनटो में मारूती वेन धू धू कर पूरी तरह जलकर खाक हो गई। मारुति वेन में सवार भाई बहन ने कूदकर अपनी जान बचाई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। खरगोन से पहुंचे फायर ने आग पर काबू पाया। हालांकि इस दौरान मारुति वेन बुरी तरह जलकर खाक हो गई। हालांकि बडा हादसा टल गया कोई जनहानि नही हुई।
बताया जा रहा है कि खरगोन जिले के बिस्टान निवासी ललित पाटिल अपनी बहन अर्पिता को परीक्षा दिलाकर जिले के गोगांवा से लौट रहे थे। इस दौरान अचानक मारूती वेन में आग लग गई। मौके पर पहुंची जैतापुर पुलिस विवेचना में जुट गई है।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित