Farmer Protest : नए कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन के बीच मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार 9 करोड़ किसानों के खाते में 18 हजार करोड़ रुपये जमा कराएगी। इस बात का ऐलान कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किया है साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि किसानों से चर्चा होगी और गतिरोध खत्म होगा।
कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि 25 तारीख को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन को भारत सरकार सुशासन दिवस के रूप में मना रही है। इसी दिन सरकार की तरफ से 9 करोड़ किसानों के खाते में 2 घंटे के अंदर 18000 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। इस योजना के लाभार्थी 6 राज्यों के 6 किसानों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बात करेंगे। कार्यक्रम को विकास खंड स्तर पर भी आयोजित किया जाएगा। 2 करोड़ किसान इस कार्यक्रम से जुड़ने के लिए पंजीकरण करा चुके हैं।
साथ ही कृषि मंत्री ने कहा कि एमएसपी को लेकर बहुत सी बातें किसानों के मन में हैं लेकिन सरकार सभी शंकाओं को दूर करने के लिए तैयार है। किसान आंदोलन पर उन्होंने कहा कि मैं पूरी तरह से आश्वासन देता हूं कि मोदी सरकार उनके हित में ही हर कदम उठा रही है। उन्होंने किसान यूनियनों से एक बार फिर चर्चा का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि किसान संगठन हमें बताएं कि सरकार के प्रस्ताव पर क्या जोड़ना या घटाना चाहेंगे। किसान संगठन तारीख.समय हमें बताएं, हम चर्चा के लिए तैयार हैं। उन्होंने किसान यूनियनों से बिल के प्रारूप को समझ कर सरकार को अवगत कराने का आग्रह किया है।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित