उज्जैन: प्रसिद्ध कवि, लेखक और वक्ता डॉ. कुमार विश्वास ने आज तड़के श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में प्रातःकालीन भस्म आरती में सम्मिलित होकर बाबा महाकाल के दर्शन किए।
मंदिर सूत्रों के अनुसार कुमार विश्वास तड़के 4 बजे मंदिर पहुंचे और निर्धारित प्रक्रिया के तहत नंदी हॉल से भस्म आरती में शामिल हुए। आरती के दौरान उन्होंने पूरे विधि-विधान से बाबा महाकाल के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
दर्शन के उपरांत श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने उनका शॉल-श्रीफल से स्वागत एवं सत्कार किया। इस दौरान उन्हें मंदिर का प्रसाद और स्मृति चिन्ह भी भेंट किए गए।
महाकाल मंदिर में दर्शन के बाद कुमार विश्वास ने कहा कि महाकाल की नगरी में आकर आत्मा को विशेष शांति और ऊर्जा का अनुभव हुआ। बाबा के दर्शन मात्र से ही मन प्रसन्न हो जाता है।
उल्लेखनीय है कि देश-विदेश से श्रद्धालु और विभिन्न क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियां महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन आती रहती हैं।

More Stories
Solar Panel Efficiency Guide: भारी-भरकम बिजली बिल से पाएं छुटकारा, घर के लिए चुनें सबसे ज्यादा बिजली बनाने वाला सोलर पैनल
पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की आठवीं पुण्यतिथि आज, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि
Gold Smuggling Indore Phoenix Mall: महाराष्ट्र से इंदौर लाई जा रही थी सोने की ईंटें, छापेमारी के दौरान टीम पर हुआ पथराव