उज्जैन: प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता वरुण शर्मा, पुलकित सम्राट, फिल्म निर्माता सूरज सिंह एवं प्रसिद्ध गायिका श्वेता यल्लाप्रगदा राव (राजा कुमारी) ने आज विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए।
सभी अतिथियों ने नंदी हाल में बैठकर विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। मंदिर दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कलाकारों ने महाकाल के दर्शन को आत्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा देने वाला बताया।
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक आशीष फलवाड़िया ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं सत्कार किया। समिति द्वारा परंपरागत रूप से दुपट्टा व प्रसाद भेंट कर सम्मान किया गया। दर्शन उपरांत सभी कलाकारों ने मंदिर व्यवस्था की सराहना करते हुए उज्जैन प्रवास को यादगार बताया।

More Stories
मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, लगी आग, 11 लोगों की जलकर मौत
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर, खंडवा देश में दूसरे स्थान पर
पश्चिम बंगाल में पहले चरण व तमिलनाडु की सभी सीटों पर मतदान जारी, मतदाताओं में उत्साह, लगी कतारे