यूपी के मेरठ में आज एक बड़ा हादसा हो गया। आज सुबह साबुन बनाने की फैक्ट्री में जबरदस्त धमाका हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि पूरी बिल्डिंग जमींदोज हो गई। इस दौरान फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए। हादसे में चार लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कई लोग घायल हुए हैं। घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स और रेस्क्यू टीम मौजूद है।
पूरा मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ के लोहियानगर क्षेत्र का है। जहां रिहायशी इलाके में साबुन फैक्ट्री संचालित हो रही थी। आज तड़के जिस बिल्डिंग में फैक्ट्री संचालित हो रही थी उसमें विस्फोट हो गया। जिसके चलते पूरी बिल्डिंग जमींदोज हो गई। हादसे के बाद इलाक़े में हड़कंप मच गया। धमाके के जद में आकर आस-पास के कुछ मकान भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।
बिल्डिंग के गिरते ही चीख-पुकार मच गई। फैक्ट्री में काम कर रहे कई मजदूर मलबे में दब गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। बिल्डिंग के मलबे से करीब दर्जन भर लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां अब तक चार लोगों को मृत घोषित किया जा चुका है जबकि कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल, घायलों का इलाज चल रहा है।
अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में बिल्डिंग में साबुन बनाने की मशीनें और साबुन स्टॉक आदि के रखे होने की बात सामने आई है। स्थानीय पुलिस द्वारा जांच की जा रही हैं।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित