उज्जैन: उज्जैन के खाचरोद के गांव गोठड़ा में मावा बनाने वाली फैक्ट्री में बायलर फटने से भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को रतलाम के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ उनका उपचार जारी हैं।
खाचरोद थाना क्षेत्र में गोठड़ा गांव में श्यामदास बैरागी अपने घर पर मावा बनाने की फैक्ट्री संचालित करता है। आज मंगलवार सुबह 7 बजे के लगभग तीन दूध विक्रेता मावा बनाने वाली फैक्ट्री में पहुंचे। इसी समय बैरागी ने बायलर को चालू किया तो बायलर में विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना भयानक था कि फैक्ट्री के ऊपर लगे पतरे उड़कर करीब 20 फ़ीट दूर जा गिरे और ईंट की दीवार ढह गई और बायलर भी फट कर दूर जा गिरा। जिस समय बायलर फटा उस समय फैक्ट्री में चार लोग मौजूद थे। विस्फोट होते ही चारों लोग दूर जा गिरे जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
विस्फोट के बाद अफरातफरी मच गई। विस्फ़ोटकी आवाज सुनकर आसपास के रहवासी मौके पर पहुँचे और रहवासियों ने मदद कर सभी घायलों को रतलाम जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा।
घटना की जानकारी लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उज्जैन एसपी ने बताया कि घटना में फैक्ट्री मालिक श्यामदास बैरागी सहित दूध विक्रेता ईश्वर मालवीय, बंटू सिंह और आशीष प्रजापत घायल है सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। एसडीओपी पुष्पा प्रजापति ने बताया कि मौके पर पुलिस के अलावा तहसीलदार व अन्य अफसरों ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। श्यामदास बैरागी के पास मावा बनाने का लायसेंस तो था लेकिन लापरवाही सामने आने पर वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।

More Stories
गुजरात में 384.68 करोड़ रुपये की हेरोइन तस्करी मामले में छह पाकिस्तानी नागरिकों को 20 साल की सजा
पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (KCR) की बेटी के. कविता ने बनाई अपनी नई पार्टी, पार्टी का नाम रखा ‘तेलंगाना राष्ट्र सेना’ (TRS)
भारतीय रिजर्व बैंक ने Paytm Payments Bank Limited का लाइसेंस किया रद्द