मप्र के लेपा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर 6 लोगो की गोली मारकर हत्या करने वाले दोनो मुख्य आरोपियों को पुलिस ने आमने सामने हुई मुठभेड़ के बर्फ शार्ट एनकाउंटर कर गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी अजीत और उसके भाई भूपेंद्र को गिरफ्तार किया गया है।
आज मंगलवार को सुबह पुलिस को मुखबिर सूचना मिली कि लेपा हत्याकांड के मुख्य आरोपी अजित उसके भाई के साथ महुआ इलाके के उसेद घाट से नदी किनारे होते हुए भागने की तैयारी में है। सूचना पर पुलिस मौके पर पर पहुँची जहाँ अजित और उसका भाई भूपेंद्र उसेद घाट पर दिखाई दिया। पुलिस ने जब उन्हें सरेंडर करने को कहा तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की जिसमे एक गोली आरोपी अजित के पैर में लगी। दोनो तरफ से फायरिंग के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी अजित और उसके भाई भूपेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी भूपेंद्र के सर पर भी मामूली चोट आई हैं। अजित सिंह को ईलाज के लिए पूलिस ने मुरैना रेफर किया हैं। दोनो ही आरोपियों पर 30-30 हजार रुपये का ईनाम घोषित था।
दरअसल, 5 मई को लेपा गांव में पुरानी रंजिश के चलते 6 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड का एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें एक युवक एक-एक करके लोगों को गोली मारता नजर आ रहा था। इस युवक की पहचान अजीत सिंह तोमर के रूप में हुई। पुलिस ने इस मामले में पहले 9 आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की थी और इसके बाद एक आरोपी का नाम और बढ़ गया था जिसके बाद इस मामले में कुल 10 आरोपी बन गए थे।
इससे पहले पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था अब दो इनके गिरफतार होने के बाद 4 आरोपी भी फरार है। जिनकी सरगर्मी से तलाश जा रही हैं।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित