बिहार: बिहार के अररिया जिले में एसटीएफ के एनकाउंटर में कुख्यात लुटेरा चुनमुन झा ढेर हो गया। आज शनिवार अल सुबह हुई मुठभेड़ में चुनमुन झा पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया था। अररिया सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
अररिया पुलिस का कहना था कि आज तड़के सुबह एसटीएफ को दो अपराधियों के मूवमेंट की सूचना मिली थी इसी आधार पर मौके की घेराबंदी की गई। पुलिस ने ललकारा तो वे भागने लगे और फायरिंग करने लगे। एसटीएफ ने जवाबी कार्रवाई की। एक अपराधी घायल हो गया
उसे अस्पताल भेजा गया है। दूसरा अपराधी मौके से भाग गया है। उसकी तलाश में टीमें लगी हैं।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि एनकाउंटर में एसटीएफ के तीन जवान भी घायल हुए हैं। जो अपराधी घायल हुआ है, उसकी क्रिमिनल हिस्ट्री है और हमारे जिले का ही कुख्यात बदमाश है। वो कई बैंक लूट कांड में संलिप्त रहा है। पूर्णिया में तनिष्क शोरूम लूटकांड में भी उसकी संलिप्तता रही है। मुखिया पर फायरिंग करने की घटना में भी आरोपी है। उसकी पहचान चुनमुन झा के रूप में हुई हैं।
प्राप्त जानकारी अनुसार आज शनिवार अलसुबह करीब 3 बजे एसटीएफ और अररिया पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। जहां अपराधियों और एसटीएफ के बीच फायरिंग शुरू हो गई। इस एनकाउंटर में एक अपराधी मौके से फरार हो गया, जबकि घायल चुनमुन झा को सीने में कई गोलियां लगीं। घायल अपराधी को नरपतगंज पीएससी में भर्ती कराया गया। जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए अररिया सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
अररिया सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉ प्रदीप कुमार ने अपराधी चुनमुन झा की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि उसे 6 से 7 गोलियां लगी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद यह पता चल पाएगा कि कुल कितनी गोलियां लगी हैं। वहीं इस मुठभेड़ में एसटीएफ के तीन जवान और नरपतगंज थाना प्रभारी विकास कुमार भी जख्मी हो गए हैं। घायल सभी पुलिसकर्मियों का इलाज नरपतगंज अस्पताल में चल रहा है।
नरपतगंज के थलहा नहर के समीप हुए एनकाउंटर के बाद एसपी अंजनी कुमार, एसडीपीओ राम पुकार सिंह और सीडीपीओ मुकेश शाह समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पंहुचे हैं। पुलिस एनकाउंटर में मारा गया अपराधी अररिया जिले के पलासी थाना क्षेत्र के मजलिसपुर गांव का रहने वाला था। एसपी अंजनी कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अपराधियों की धर पकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है, इसी क्रम में यह एनकाउंटर हुआ है।
पुलिस का कहना था कि पटना एसटीएफ की टीम और अररिया पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की है। दोनों टीमों ने नरपतगंज के तलहा में अपराधियों को घेर लिया था। एनकाउंटर में तीन एसटीएफ के जवान घायल हो गए हैं। एक अपराधी भी घायल हुआ है। सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई हैं। घटनास्थल पर अररिया एसपी अंजनी कुमार सिंह भी पहुंचे। मौके से साक्ष्य जुटाए गए हैं।

More Stories
Dog Vaccination Updates: जंगल के राजा पर मंडराया अदृश्य दुश्मन का खतरा, असामान्य हरकतें करने लगे संक्रमित बाघ
Bhopal Police Updates: एमपी नगर जोन-2 अंग्रेजी शराब दुकान के सामने दी दबिश, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
MP Weather Updates: 21 नवंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश में गरज-चमक के साथ होगी भारी बारिश, चलेंगी तेज हवाएं