जम्मू कश्मीर: जम्मू कश्मीर में आतंकी लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं वही भारतीय सेना व पुलिस भी मुँहतोड़ जवाब दे रहे हैं। उत्तरी कश्मीर के सोपोर में गुरुवार को शुरू हुई मुठभेड़ आज शुक्रवार को भी जारी रही। सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। शुक्रवार सुबह इलाके में एक बार फिर गोलीबारी शुरू हुई। सुरक्षाबल सोपोर के सागीपोरा गांव में छिपे दो से तीन आतंकवादियों को मार गिराने की कोशिश कर रहे थे।
इससे पहले गुरुवार को खबर आई थी कि सोपोर के सागीपोरा इलाके में सुरक्षाबलों ने एक अभियान शुरू किया है। सोपोर पुलिस और 22 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) की एक जॉइंट टीम ने यह ऑपरेशन शुरू किया था। संयुक्त बलों ने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उन्हें मुठभेड़ स्थल से हटा दिया था।
सुरक्षाबलों को सोपोर के सागीपोरा गांव में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। खुफिया जानकारी के आधार पर सेना इलाके में तलाशी अभियान चला रही थी। गुरुवार शाम आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी शुरू हुई थी।
सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया हैं इसके साथ ही अभी भी सेना का सर्च ऑपरेशन इलाके में जारी हैं।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित