आप ने यदि किसी प्राइवेट बैंक से लोन लिया है तो आपके लिए यह खबर एक गुड न्यूज़ के रूप में है। देश में कोरोना से आई परेशानियों को देखते हुए सरकारी बैंकों के बाद अब निजी बैंकों ने भी अपने टर्म लोन ग्राहकों को EMI तीन महीने तक टाल देने की सुविधा दे दी है। आज एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक जैसे कई निजी बैंकों ने अपनी वेबसाइट पर इसका ऐलान किया और इसके बारे में गाइडलाइन भी जारी किया।
गौरतलब है कि कोरोना की वजह से लोन की ईएमआई तीन महीने तक टालने की रिजर्व बैंक की घोषणा के बाद इस बात का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे कि उनका बैंक इस बारे में क्या कदम उठाता है। मंगलवार को कई सरकारी बैंकों और कुछ वित्तीय संस्थाओं के संदेश भी ग्राहकों को मिल गए। निजी बैंकों ने बुधवार को इसके बारे में घोषणा की।
बुधवार को HDFC Bank, ICICI Bank, Kodak Mahindra Bank जैसे प्रमुख निजी बैंकों ने अपने ग्राहकों को यह सुविधा देने का ऐलान किया। ग्राहकों को इस बारे में मैसेज भी आने लगे हैं।
इन सभी बैंकों ने सवाल-जवाब के रूप में ग्राहकों के लिए पूरा गाइडलाइन जारी किया है कि वे इसका लाभ कैसे उठा सकते हैं। Axis Bank ने भी जल्दी ही यह सुविधा देने की घोषणा की है। बैंक ने कहा कि वह इस पर काम कर रहा है और जल्दी ही गाइडलाइन जारी करेगा।
कोरोना वायरस की महामारी देश में फैलती जा रही है और लॉकडाउन की वजह से लोगों का काम-धंधा पूरी तरह रुक गया है। ऐसे में कर्जदारों को राहत देने की जरूरत थी।
अब तक सरकारी क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंंक, केनरा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, इंडियन बैंक, यूको बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक और आईडीबीआई बैंक ने लोन की किस्त पर मोराटोरियम यानी तीन महीने तक किश्त न लेने की पेशकश की है।

More Stories
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त
अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने राज्य सरकार ने उठाये कदम, विशेषज्ञों ने संबद्ध अधिकारियों को दिया ऑनलाइन प्रशिक्षण
आरटीई के अंतर्गत चयनित स्कूलों में अब 25 अप्रैल तक अभिभावक विद्यार्थियों का करा सकेंगे एडमिशन