Emergency Approval : यूके ने फाइजर की वैक्सीन (Vaccine) को मंजूरी दे दी है। वहां जल्द वैक्सीनेशन शुरू होगा। इस बीच बड़ी खबर यह है कि फाइजर ने भारत से भी अपने वैक्सीन के लिए इजाजत मांगी है। फाइजर पहली कंपनी है, जिसने भारत के ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया से इस बारे में परमीशन मांगी है। भारत में अब तक 96.44 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। यूके और बहरीन ने फाइजर की वैक्सीन को इजाजत दे दी है।
फाइजर ने 4 दिसंबर को डीजीसीआई के पास आवेदन भेजा था, जिसमें वैक्सीन की भारत में बिक्री और वितरण को लेकर अनुमति मांगी थी। भारत ने पहले ही साफ कर दिया है कि देश में कोई भी वैक्सीन तभी लाई जाएगी, जब वह यहां क्लीनिकल ट्रायल्स पूरे कर ले। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फाइजर या उसकी सहयोगी कंपनी ने ऐसे किसी भी ट्रायल से इनकार किया था। हालांकि अफसरों का कहना है कि डीजीसीआई चाहे तो लोकल क्लीनिकल ट्रायल में छूट दे सकता है।
कोरोनावायरस के खिलाफ जंग में चीन ने 4, रूस ने 2 और यूके ने 1 वैक्सीन को इमरजेंसी अप्रूवल दे दिए हैं। भारत में अभी तक किसी भी कंपनी की वैक्सीन को अप्रूवल न मिला हो, प्री-ऑर्डर में वह सबसे आगे है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वैक्सीन को लेकर बीते हफ्ते से काफी सक्रिय हैं। 28 नवंबर को मोदी ने अहमदाबाद, पुणे और हैदराबाद की कंपनियों में जाकर वैक्सीन की तैयारियों का जायजा लिया था।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित